Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी के इस बर्थडे से पहले सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि धोनी के बर्थडे से पहले उनकी एक कटआउट वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में धोनी का करीब 20 फीट से ज्यादा एक कटआउट नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर एक लाल कलर का कपड़ा लगा है। इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें एमएस धोनी की यह वायरल वीडियो

अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी

गौरतलब है कि अगस्त 2020 में क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। आईपीएल 2025 से पहले सीएसके ने धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

तो वहीं, जब चोटिल होने की वजह से सीएसके के रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए थे, तो एमएस धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हालांकि, आईपीएल का पिछला सीजन चेन्नई के लिए एक भुलाने वाला सीजन रहा। सीएसके खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत हासिल कर पाई थी, तो 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने 8 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल को आखिरी पायदान पर खत्म किया था।

साथ ही इस बात की संभावना है धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन धोनी ने कहा था कि वो देखेंगे कि उनका शरीर कैसे काम कर रहा है, वो उसके बाद ही आगामी आईपीएल खेलने को लेकर फैसला करेंगे।

আরো ताजा खबर

मिचेल मार्श ने शेफील्ड शील्ड से संन्यास की घोषणा की, लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने घरेलू रेड-बॉल करियर का अंत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे...

IND vs SA 2025: सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनर क्यों बनाया गया? सूर्यकुमार यादव ने बताया

Shubman Gill Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली T20I सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल...

IND vs SA 2025: भारत को लग सकता है बड़ा झटका, कटक में पहले T20I से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल – रिपोर्ट्स

IND vs SA: Hardik Pandya (image via getty) साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 के लिए भारत की तैयारियों पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का...

T20 WC 2026: 2024 विश्व कप में जीतने के बाद ही हमारी तैयारी शुरू हो गई थी – सूर्यकुमार यादव

IND vs SA: Suryakumar Yadav (image via getty) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कल यानि 9 दिसंबर से आरम्भ होगी। इस श्रृंखला का...