Skip to main content

ताजा खबर

बर्थडे मनाने पहुंचे एमएस धोनी तो दोस्त की आंखें हुई नम, देखें वीडियो

बर्थडे मनाने पहुंचे एमएस धोनी तो दोस्त की आंखें हुई नम देखें वीडियो

MS Dhoni attend friend’s birthday party

एमएस धोनी आईपीएल 2025 के बाद पहली बार नजर आए हैं। वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दोस्त के साथ कटवाया और खिलाया। इस दौरान उनके दोस्त आंसू पोछते हुए भी नजर आए। इस पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी रांची में अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन के दौरान टेनिस कोच कम दोस्त के आंखों में आंसू भी आ गए। यह वीडियो धोनी के टेनिस पार्टनर सुमित कुमार बजाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। फैन्स को धोनी की सादगी बेहद पसंद आ रही है।

वीडियो में एमएस धोनी ब्लैक कलर की टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दोस्त को केक खिलाया और कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान टेनिस कोच कम दोस्त के अन्य साथी भी वहां मौजूद रहे। धोनी के इस जेस्चर के लिए फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैन्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Sumeet Kumar Bajaj (@bajaj.sumeetkumar)

धोनी की क्रिकेट के बाद टेनिस में काफी रुचि

बता दें कि धोनी क्रिकेट के बाद टेनिस में काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने दोस्त सुमित के साथ कई टेनिस टूर्नामेंट्स में भाग लिया है। दोनों की जोड़ी ने 2022 में मेन्स डबल में JSCA टेनिस चैंपियनशिप भी जीती है। इससे पहले दोनों ने 2020 और 2021 में यह चैंपियनशिप जीती थी। उनका यह तीसरा टाइटल था।

क्रिकेट की बात करें, तो एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए। सीएसके ने उन्हें अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 4 करोड़ रुपये में शामिल किया था। टूर्नामेंट के शुरुआत में ही कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर होने जाने के बाद धोनी ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...