Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

Champions Trophy: वनडे में कैसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में हैं। टीम पहला मुकाबला 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। पिछले संस्करण में टीम सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को मात देकर चैंपियन बनी थी। आगामी संस्करण में पाकिस्तान टाइटल डिफेंड करना चाहेगा, लेकिन यह आसान नहीं रहने वाला है।

हाल के समय में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। देखना होगा मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में पाकिस्तान टीम का रिकॉर्ड कैसा है।

वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान का रिकॉर्ड-

पाकिस्तान ने अब तक 979 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 519 में जीत और 430 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 53.01 है।

मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट विनिंग प्रतिशत
979 519 430 08 21 53.01

हाईएस्ट टोटल– 399/1 बनाम जिम्बाब्वे, 20 जुलाई 2018 (क्विंस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो)

लोएस्ट टोटल– 43 बनाम वेस्टइंडीज, 23 फरवरी, 1993 (सहारा पार्क न्यूलैंड्स, केपटाउन)

एक पारी में सर्वाधिक रन दिए– 443/3 बनाम इंग्लैंड, 30 अगस्त 2016 (ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत– 255 रन (टारगेट 338) बनाम आयरलैंड, 18 अगस्त 2016 (मालाहिडे क्रिकेट क्लब, डबलिन)

हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 353/4 (टारगेट 353) बनाम साउथ अफ्रीका, 12 फरवरी 2025 (नेशनल स्टेडियम कराची)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 234 रन बनाम श्रीलंका, 24 जनवरी 2009 (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)

सर्वाधिक रन- इंजमाम-उल-हक- 11,701 रन (375 मैच)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– फखर जमान- 210* बनाम जिम्बाब्वे, 20 जुलाई 2018 (क्विंस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो)

सर्वाधिक विकेट– वसीम अकरम- 502 (356 मैच)

बेस्ट बॉलिंग फिगर– शाहिद अफरीदी- 7/12 बनाम वेस्टइंडीज, 14 जुलाई 2013, (प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना)

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...