
Team India (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर शानदार फॉर्म दिखाया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी आगामी टूर्नामेंट में भी ऐसा ही फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी और तीसरा टाइटल जीतना चाहेगी।
इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-
8 टीमों के बीच खेला गया था चैंपियंस ट्रॉफी 2006
चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां संस्करण 2006 में भारत में खेला गया था, इसमें 8 देशों ने भाग लिया था। आईसीसी ODI पॉइंट्स टेबल (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड) की पहली 6 टीमें सीधे क्वालीफाई हुई थी। वहीं, अगली चार टीमों (श्रीलंका, डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश) के बीच प्री-टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन क्वालीफाइंग राउंड खेला गया था। वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने क्वालीफाइंड राउंड जीतकर टॉप-8 टीमों में अपनी जगह बनाई थी।
2006 संस्करण में 8 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। हर ग्रुप में चार टीमें थी। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत, इंग्लैंड और ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान था।
ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया था भारत
भारत ग्रुप-ए का हिस्सा था, टीम ने इंग्लैंड को पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त दी थी। फिर टीम को अगले दो मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद वे बाहर हो गए।
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने 2006 संस्करण में डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट (DLS नियम) से मात देकर पहला टाइटल जीता था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में भारत का स्क्वॉड-
राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश मोंगिया, मोहम्मद कैफ, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अजीत अगरकर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), इरफान पठान, आरपी सिंह, रमेश पवार
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

