Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2004 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? जानिए पूरी कहानी-

Champions Trophy: 2004 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? जानिए पूरी कहानी-

IND vs PAK, Champions Trophy 2004 (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम ने पिछले साल जून में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा करने की है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में 12 टीमों ने लिया था भाग

चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा संस्करण 2004 में इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें 12 देशों ने भाग लिया था, जिसमें से 10 टेस्ट प्लेइंग नेशन, केन्या के साथ, जिनके पास फुल वनडे इंटरनेशनल का दर्जा था, और यूनाइटेड स्टेट्स, जो 2004 ICC सिक्स नेशन चैंलेज के विजेता थे। 12 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था, प्रत्येक ग्रुप में तीन टीमें थी। ग्रुप स्टेज राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी, जिसके बाद फाइनल खेला गया था।

ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया था भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान और केन्या के साथ ग्रुप-सी में थी। टीम ने पहले मुकाबले  में केन्या को 98 रनों से शिकस्त दी थी। लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सौरव गांगुली की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन चौथे संस्करण में अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में भारत का स्क्वॉड-

सौरव गांगुली (कप्तान), राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रोहन गावस्कर, अजीत अगरकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, आशीष नेहरा, वीवीएस लक्ष्मण, लक्ष्मीपति बालाजी

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया

Tilak Varma’s All-Round Heroics Power South Zone into Duleep Trophy Final (image via X) Duleep Trophy 2026, 2nd Semi-Final: बुधवार, 2 सितंबर को मैच के चौथे दिन, कप्तान तिलक वर्मा...

SM Trends: 2 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते साउथ जोन ने नाॅर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर, फाइनल...

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए नहीं मिली भारतीय टीम में जगह तो Krunal Pandya का सोशल मीडिया पर छलका दर्द! 

Krunal Pandya (Image Credit- Twitter X) 1 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन...

माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच ऑफर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में जारी रखेंगे सेवाएं

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। 51...