Skip to main content

ताजा खबर

KKR के इस पूर्व खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला

KKR के इस पूर्व खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला

Sheldon Jackson (Pic Source-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी और सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने आज यानी 11 फरवरी को प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शेल्डन जैक्सन ने यह फैसला रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टरफाइनल मैच के बाद लिया। यह मैच गुजरात और सौराष्ट्र के बीच में खेला गया, जहां गुजरात ने सौराष्ट्र को मात दी।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और सौराष्ट्र अपनी पहली पारी में 216 रन पर ढेर हो गई। शेल्डन जैक्सन की बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 14 रन बनाए, जबकि सौराष्ट्र की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी चिराग जनी थे, जिन्होंने 69 रनों की पारी खेली। जवाब में गुजरात ने अपनी पहली पारी में 511 रन बनाए।

गुजरात की ओर से जेमीत पटेल ने 103 रनों की पारी खेली, जबकि उर्विल पटेल ने 140 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र अपनी दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 197 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में शेल्डन जैक्सन ने 32 गेंद में 27 रन बनाए। गुजरात ने इस मैच को एक पारी और 98 रनों से अपने नाम किया।

शेल्डन जैक्सन के घरेलू क्रिकेट करियर बात की जाए तो उन्होंने 106 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.80 की औसत से 7283 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 39 अर्धशतक और 21 शतक शामिल हैं।

शेल्डन जैक्सन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से जनवरी 2025 में ले लिया था संन्यास

बता दें कि, शेल्डन जैकसन ने 3 जनवरी 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी के बीच में ही लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस टूर्नामेंट में शेल्डन जैक्सन ने सौराष्ट्र की ओर से 5 मैच के लिए थे और एक अर्धशतक की बदौलत 138 रन बनाए थे। सौराष्ट्र विजय हजारे ट्रॉफी के इस सत्र के नॉकआउट में क्वालीफाई नहीं कर पाया था।

जैक्सन ने 86 लिस्ट ए क्रिकेट मैच में 14 अर्धशतक और 9 शतक की बदौलत 2792 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में शेल्डन जैक्सन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 पारियों में 61 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...