
Ed Sheeran (Pic Source-X)
ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि फेमस सेलिब्रिटी क्रिकेट के खेल को लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में फेमस सिंगर एड शीरन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप में देखा गया। वह खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।
यही नहीं एड शीरन ने सभी के साथ क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। वह खिलाड़ियों से मिले और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर खूबसूरत पल को एन्जॉय किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो साझा किया है।
वीडियो में भारतीय खिलाड़ी रियान पराग और तुषार देशपांडे को मशहूर गायक एड शीरन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने एड शीरन को शेन वार्न की जर्सी भी तोहफे में दी।
यहां देखें वीडियो:
Won the toss and asked @edsheeran to bat first! 💗 pic.twitter.com/k9TFcU6dev
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 11, 2025
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में
बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2008 सीजन में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यह इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण था। दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान ने खिताब को अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। 2022 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
हालांकि, फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भले ही 2022 संस्करण का खिताब राजस्थान रॉयल्स ना जीत पाया हो, लेकिन वह आगामी सीजन में जरूर खिताब जीतना चाहेगा।आईपीएल 2025 में राजस्थान की कप्तानी संजू सैमसन करते हुए नजर आएंगे। टीम ने नीलामी में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 के लिए:
संजीव सैमसन (कप्तान), शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौर, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश माधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीकशना, युद्धवीर सिंह.
T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त
T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड
T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

