Skip to main content

ताजा खबर

“एक बार विजेता तो एक बार…..”- भारत ने कब-कब जीता है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जानिए पूरी डिटेल्स

“एक बार विजेता तो एक बार…..”- भारत ने कब-कब जीता है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जानिए पूरी डिटेल्स

Team India (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब महज 9 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। ये टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, वहीं अन्य सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे और टूर्नामेंट की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास रहेगी। टीम इंडिया अपने मुकाबले न्यूट्र्ल वेन्यू पर खेलेगी।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम ने कितनी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है? दरअसल इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। अब तक भारतीय टीम महज एक बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।

भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया था। साथ ही भारत एक बार संयुक्त विजेता रहा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना था, लेकिन वो मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े:- “अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं”- रोहित की तारीफ में SKY ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

Champions Trophy में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पहली बार साल 1998 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश ने की थी। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था।

इसके बाद अगले साल भारतीय टीम फिर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल बारिश में धुल गया  इसके बाद भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...