Skip to main content

ताजा खबर

डेवाल्ड ब्रेविस के दम पर एमआई केपटाउन (MICT) बनी SA20 चैंपियन, पहली बार जीता खिताब

डेवाल्ड ब्रेविस के दम पर एमआई केपटाउन (MICT) बनी SA20 चैंपियन, पहली बार जीता खिताब

MICT (Source X)

SA20 का फाइनल मैच MI केप टाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला गया। MI केप टाउन (MICT) ने शनिवार को खेले गए SA20 फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की। रस्सी वैन डेर डुसेन और रयान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत देते हुए पहले पांच ओवरों में ही छह छक्के और एक चौका जड़ दिया। महज पांच ओवरों में 50 रन बोर्ड पर टांगकर MICT ने अपने इरादे साफ कर दिए थे।

हालांकि, SEC के गेंदबाज क्रेग ओवरटन, रिचर्ड ग्लीसन और लियाम डॉसन ने उसके बाद तेजी से विकेट चटकाने शुरू किए, जिससे MICT की रनगति थोड़ी धीमी हुई। लेकिन फिर जॉर्ज लिंडे ने 14 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की।

बेबी AB यानी डेवाल्ड ब्रेविस की धमाकेदारी पारी 

इसके बाद क्रीज पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने वही किया जिसके लिए वह इस पूरे सीजन में जाने गए – छक्कों की बरसात। 21 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने शुरुआत में संयम दिखाया, लेकिन फिर डॉसन की गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद लगातार दूसरा छक्का लगाया और SEC के गेंदबाजों पर हावी हो गए।

ब्रेविस ने SEC के गेंदबाज एंडिले सिमेलाने की गेंद को भी छक्का लगाया, जिससे वह इस सीजन में 24 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद उन्होंने एक धीमी गेंद पर भी लंबा छक्का लगाया, जो उनके बेहतरीन शॉट-मेकिंग का प्रमाण था। हालांकि, वह 18 गेंदों में 38 रन बनाकर मार्को जैनसन की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन तब तक MICT का स्कोर 181 तक पहुंच चुका था, जो इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर था।

SEC की पारी रही कमजोर, MICT बना चैंपियन

SEC की शुरुआत खराब रही और वह तीसरे ओवर तक 8/2 के स्कोर पर सिमट गए। टोनी डी ज़ोरज़ी (23 गेंदों में 26 रन) और टॉम एबेल (25 गेंदों में 30 रन) ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन उनकी टीम 76 रन से हार गई। इस जीत के साथ MI केप टाउन ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की और SA20 के नए चैंपियन बन गए।

আরো ताजा खबर

T20 सेटअप में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा ‘हमें अनुभव की जरूरत…’

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, करीब चार साल...

पार्थिव पटेल को पूर्व सेलेक्टर से मिली थी अजीब सलाह, कहा ‘क्रिकेट छोड़, बिजनेस करें, खिलाड़ी ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Parthiv Patel (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा...

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

IND vs WI 2nd T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को, रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...