Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy के लिए कैसे क्वालीफाई करती हैं टीमें? क्या है Qualification सिनेरियो, जानिए यहां

Champions Trophy (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग ले रही है सभी आठ टीमों ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा लेकिन वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में इस टूर्नामेंट में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेती है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 8 टीमों के बीच खेला जाता है।

इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि, इस टूर्नामेंट में आठ टीमें क्यों खेलती है? चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमें कैसे क्वालीफाई करती है और उनका क्वालिफिकेशन सिनेरियो क्या होता है।

Champions Trophy 2025 qualification scenarios: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कैसे क्वालीफाई करती है टीमें

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 8 टीमें क्वालीफाई करती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुए वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप 8 पर रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी खेलती हैं, जिसमें होस्ट भी शामिल होता है। होस्ट को हटाकर बाकी 7 टीमों को वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-8 पर रहना होता है।

2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम टॉप-8 में खुद को नहीं रख पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने वर्ल्ड कप का अंत नौंवें स्थान पर रहकर किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ही क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।  इस तरह से यह तमाम टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

2023 वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। उसके बाद बाकी के अन्य टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था। आपको बता दें कि, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अभी पाकिस्तान के पास है।

कौन-कौन सी टीमों ने किया क्वालाफाई?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान (मेजबान), अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई किया है।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...