Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: नागपुर स्टेडियम में श्रेयस अय्यर ने चौके और छक्कों की बारिश की, अपनी टीम के लिए खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

IND vs ENG: नागपुर स्टेडियम में श्रेयस अय्यर ने चौके और छक्कों की बारिश की, अपनी टीम के लिए खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दो विकेट 19 रन पर खो दिए थे।

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि यशस्वी जायसवाल ने 15 रन बनाए। हालांकि दो विकेट जल्द गिरने के बाद बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

यही नहीं शानदार बल्लेबाज ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की बहुमूल्य साझेदारी भी की। श्रेयस अय्यर ने लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी की और 59 रन की धमाकेदार पारी खेली। अय्यर का विकेट जैकब बेथेल ने झटका। श्रेयस अय्यर की इसी पारी की वजह से टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।

टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 249 रन बनाने हैं

इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उन्होंने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन मिडिल ओवर में कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए जबकि जैकब बेथेल ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन का योगदान दिया। फिल साल्ट ने 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।

बेन डकेट ने 32 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 21* रनों का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाज 19 रन ही बना पाए। टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। टीम इंडिया को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...