Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पहले वनडे में 248 पर सिमटा इंग्लैंड, जडेजा और डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने झटके 3-3 विकेट

IND vs ENG: पहले वनडे में 248 पर सिमटा इंग्लैंड, जडेजा और डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने झटके 3-3 विकेट

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवरों में 248 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए डेब्यूटेंट हर्षित राणा और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए। आइए आपको पहली पारी का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

यह भी पढ़े:- घुटने में पट्टी बांधकर चलते दिखाई दिए विराट कोहली का वीडियो वायरल, देखें कितनी गहरी है चोट?

IND vs ENG: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को शानदार शुरुआत मिली थी। फिल साल्ट और बेन डकेट की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों पर पूरा दबाव डालते हुई नजर आ रही थी। लेकिन फिर 9वें ओवर में श्रेयस अय्यर की शानदार फील्डिंग के चलते साल्ट रन आउट हो गए और 75 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा।

फिल साल्ट ने 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। इसके बाद हर्षित राणा ने 10वें ओवर में बेन डकेट (32) और हैरी ब्रुक को डक पर आउट कर इंग्लैंड को दोहरे झटके दे दिए।

जोस बटलर और बैथेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

कप्तान जोस बटलर ने 67 गेंदों में चार चौकों की मदद से 52 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। जबकि जैकब बैथेल ने 64 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी निचले क्रम के बल्लेबाज योगदान नहीं दे पाए।

IND vs ENG: भारतीय टीम ने की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने कमाल का स्पैल डालते हुए 9 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने जो रूट (19), जैकब बैथेल (51) और आदिल रशीद (8) का विकेट चटकाया। वहीं, हर्षित राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट झटके। इनके अलावा, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...

13 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त 2026 T20 वर्ल्ड कप में तहलका...

ईशान किशन ने तोड़ा एमएस धोनी का 2007 टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं ईशान

Ishan Kishan MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली...