Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, विराट कोहली टीम से बाहर, टीम इंडिया में इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

IND vs ENG 1st ODI इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी विराट कोहली टीम से बाहर टीम इंडिया में इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

India vs England (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 1st ODI Playing 11 : भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला गुरुवार (6 फरवरी) को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी अंतिम प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। स्टार बल्लेबाज जो रूट वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौट रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज मार्क वुड को आराम दिया गया है।

विराट कोहली टीम से बाहर, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा कर रहे अपना वनडे डेब्यू 

युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा अपना डेब्यू कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें कल रात घुटने में समस्या थी। आज विराट कोहली (Why Virat Kohli is not playing today?) ने अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बांध रखी है और टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते समय सावधानी से चलते हुए दिखाई दिए थे।

ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली है और केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं। वहीं टीम इंडिया ने 3 ऑल राउंडर खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मोहम्मद शमी लीड करेंगे और उनका साथ कुलदीप यादव और डेब्यूटेन्ट हर्षित राणा देंगे।

IND vs ENG 1st ODI Playing XI ( भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग 11, पहला वनडे)

भारत की प्लेइंग XI: (Team India Playing 11 for 1st ODI)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: (England Playing 11 for 1st ODI)

बेन डकेट, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

इंग्लैंड की टीम, जोस बटलर की कप्तानी में वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी, जबकि भारत के लिए यह सीरीज आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी का हिस्सा होगी। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि दोनों पिछले कुछ महीनों से बड़े स्कोर नहीं बना पाए हैं।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...