Skip to main content

ताजा खबर

05 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

05 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

1) बड़ी खबर! वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। अब बहुत ही जल्द दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरी ओर, अब वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) VIDEO: नागपुर पुलिस ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु को होटल में प्रवेश करने से रोका, देखें वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम इंडिया सपोर्ट स्टाफ में शामिल थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी उर्फ रघु को टीम होटल में एंट्री लेने से नागपुर पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया है, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस अधिकारी रघु को टीम की ओर जाने से रोक देते हैं, क्योंकि वे बस की दूसरी तरफ से घूम कर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली’, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की कीमत पर रिकी पाॅन्टिंग

रिकी पाॅन्टिंग ने कहा- लेकिन अंत में यह इंडियन प्रीमियर लीग है। यह विदेशी लोगों के बारे में इतना कुछ नहीं है। विदेशी लोग बहुत प्रचार करते हैं, वे बहुत सारे पैसे या कुछ और के लिए जाते हैं। लेकिन जहां तक ​​मेरी बात है, तो मुझे सही भारतीय खिलाड़ियों को टीम में वापिस लाना होगा। तो हम श्रेयस अय्यर से शुरुआत करते हैं, जिनके साथ मैंने दिल्ली कैपिटल्स में काम किया है। पाॅन्टिंग ने आगे कहा- उन्हें (श्रेयस) हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली। एक टीम थी जिसके खिलाफ मैं बोली लगा रहा था, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काफी उत्सुक था कि वह वहां न जाए, अर्शदीप पहले गया, जो पिछले साल के हमारे टाॅप खिलाड़ियों में से एक था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ट्राई सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम को शून्य पर किया आउट, देखें वायरल वीडियो

खुद की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में दो-दो हाथ करने वाली है। वहीं, इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम आपस में एक प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आई। इस प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने पहले ही ओवर में डक पर आउट कर देते हैं, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2025: तो क्या आगामी सीजन में ऋषभ पंत LSG की ओपनिंग करते हुए आएंगे नजर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Crictracker के साथ बातचीत के दौरान ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर जहीर खान ने कहा कि, ‘यह रणनीति के तहत सोचा जाएगा। हर खेल के बाद हम देखेंगे। इस फॉर्मेट में हर टीम यह पसंद करती है कि आप जिस भी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं उसी के तहत बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। सभी खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेट खेलना है, मैं बस यही कहना चाहूंगा और रणनीति के तहत हम आगे की योजना बनाएंगे। बाकी इससे ज्यादा मैं यहां पर नहीं बता सकता।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) Champions Trophy 2025: जहीर खान ने की बड़ी भविष्यवाणी, SemiFinalist में टीम इंडिया के अलावा इन तीन टीमों का लिया नाम

आज यानी 4 फरवरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान जहीर खान ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सेमीफाइनलिस्ट टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। जहीर खान ने कहा कि, ‘सेमीफाइनल में टीम इंडिया जरूर होगी इसमें कोई शक नहीं है। टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। न्यूजीलैंड ने हमेशा ही इन टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

7) ‘गलत गेंदों के खिलाफ सूर्यकुमार यादव…’, भारतीय टी20 कप्तान के खराब फॉर्म को लेकर वसीम जाफर ने रखा अपना पक्ष

वसीम जाफर ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं। वो सबसे छोटे फॉर्मेट के जबरदस्त बल्लेबाज हैं और टीम के लिए गेम चेंजर भी साबित हो सकते हैं। थोड़े समय से अनुभवी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं जो चिंता का विषय है। मैं यह नहीं कहूंगा कि कप्तानी की वजह से उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। मुझे ऐसा लगता है कि एक ही तरफ शॉट सेलेक्शन करना गलत बात है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) वनडे सीरीज में इंग्लैंड को नहीं होगी वरुण चक्रवर्ती से कोई परेशानी, केविन पीटरसन ने दिया हैरतअंगेज बयान

पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन का मानना है कि वनडे सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। केविन पीटरसन ने कहा कि, ‘इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अब वनडे में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि उन्होंने काफी समय बिता लिया है। यह लंबा फॉर्मेट है और हर गेंद पर कोई इवेंट नहीं होने वाला है। वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में शामिल करना बहुत ही सही फैसला है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) Abhishek Sharma ने तस्वीरों से बढ़ाया इंस्टा का पारा, Female फैन्स भी हुई इन Looks की दीवानी

टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की थी, जहां इस सीरीज में Abhishek Sharma के बल्ले से गजब का तूफान आया था। वहीं अब ये खिलाड़ी अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है और उनकी नई तस्वीरें Female Fans के बीच सुपर वायरल हो रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Dinesh Karthik ने नेट्स में खेले ऐसे अतरंगी शॉट्स, खुद SKY भी ये देख रह जाएंगे दंग

इस समय जारी SA20 लीग में Dinesh Karthik Paarl Royals टीम का हिस्सा हैं, दूसरी ओर ये टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं कार्तिक भी नेट्स के अलावा मैच में अपना जलवा दिखा रहे हैं, इसी कड़ी में कार्तिक ने एक नई रील वीडियो शेयर की है और उसमें उनका अलग ही अवतार नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्या IPL 2027 के ऑक्शन में उतरेंगे ब्रिटिश नागरिक मोहम्मद आमिर? तेज गेंदबाज ने खुद दी सफाई

Mohammad Amir Dismisses Reports of Registering for IPL 2027 Auction as British Citizen (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन अफवाहों को पूरी तरह खारिज...

14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी! प्रेमा रावत ने महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Prema Rawat Smashes Fastest Fifty in Women’s T20 History Off Just 14 Balls (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑलराउंडर प्रेमा रावत (Prema...

‘द बिग शो’ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा! ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान

Australia All-Rounder Glenn Maxwell Retires from International Cricket at 38 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से ऑफिशियल तौर पर संन्यास की घोषणा...

3 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...