Skip to main content

ताजा खबर

आखिर क्यों नागपुर ग्राउंड पर विराट कोहली को रोकना है किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन? जाने भारतीय बल्लेबाज के आंकड़ों के बारे में यहां

आखिर क्यों नागपुर ग्राउंड पर विराट कोहली को रोकना है किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन? जाने भारतीय बल्लेबाज के आंकड़ों के बारे में यहां

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, पिछले कुछ समय से विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में विराट कोहली को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की बात की जाए तो इस वेन्यू में उनका बल्ला हमेशा ही जमकर बोला है। कोहली ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 81.25 के औसत और 105.81 के स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम दो शतक और एक अर्धशतक भी है।

नागपुर में सभी फॉर्मेट में विराट कोहली ने 62 के ऊपर के औसत और 72.42 के स्ट्राइक रेट से 746 रन बनाए हैं। यहां पर विराट कोहली को रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत ही मुश्किल है।

6 फरवरी से शुरू हो रही है तीन मैच की वनडे सीरीज

पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया को अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को इस टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी।

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेली थी। इस टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि मेजबान के सभी खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं? विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा को भी इस सीरीज में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

5 रन देकर लिए 7 विकेट! Chamari Athapaththu ने रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक से रचा इतिहास; श्रीलंका ने इंडोनेशिया को रौंदा

Chamari Athapaththu’s Historic Hat-Trick Powers Sri Lanka to 75-Run Win Over Indonesia (immage via ICC/X) 2 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के...

3 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: अथापथु की हैट्रिक और सात विकेट ने इंडोनेशिया के खिलाफ श्रीलंका को दिलाई बड़ी जीत 2 सितंबर को दुबई...

एक साथ पार्टी करते नजर आए एमएस धोनी और ऋषभ पंत, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका; देखें यहां

MS Dhoni and Rishabh Pant Party Together in Viral Video (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक अनौपचारिक वीडियो ऑनलाइन...

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...