Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: तो क्या आगामी सीजन में ऋषभ पंत LSG की ओपनिंग करते हुए आएंगे नजर? Crictracker के साथ बातचीत के दौरान जहीर खान ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2025: तो क्या आगामी सीजन में ऋषभ पंत LSG की ओपनिंग करते हुए आएंगे नजर? Crictracker के साथ बातचीत के दौरान जहीर खान ने किया बड़ा खुलासा

Zaheer Khan, Sanjeev Goenka And Rishabh Pant (Pic Source-X)

4 फरवरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

यही नहीं जहीर खान ने इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में LSG के कप्तान ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी अपना पक्ष रखा। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके साथ ही ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

Crictracker के साथ बातचीत के दौरान ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर जहीर खान ने कहा कि, ‘यह रणनीति के तहत सोचा जाएगा। हर खेल के बाद हम देखेंगे। इस फॉर्मेट में हर टीम यह पसंद करती है कि आप जिस भी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं उसी के तहत बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा।

सभी खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेट खेलना है, मैं बस यही कहना चाहूंगा और रणनीति के तहत हम आगे की योजना बनाएंगे। बाकी इससे ज्यादा मैं यहां पर नहीं बता सकता।’

आईपीएल में ऋषभ पंत का प्रदर्शन रहा है काफी अच्छा

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो 2024 सीजन में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। लखनऊ ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले थे, जिसमें से 7 में उन्होंने जीत दर्ज की थी, जबकि 7 में टीम ने हार का सामना किया था। लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर थी।

ऋषभ पंत की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इस धाकड़ खिलाड़ी ने लीग में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। बता दें कि, ऋषभ पंत ने अपना आईपीएल डेब्यू 2016 में किया था। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 111 मैचों में 35.31 की औसत से 3284 रन बनाए हैं और उनके नाम एक शतक भी मौजूद है।

इस बेहतरीन खिलाड़ी ने 18 अर्धशतक भी बनाए हैं और आईपीएल में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 128* रन का रहा है। अब आगामी टूर्नामेंट में भी ऋषभ पंत को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। ऋषभ पंत यही चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में लखनऊ टीम पहली बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करे।

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...