Skip to main content

ताजा खबर

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स से बहुत ही जल्द जुड़ सकते हैं VVS Laxman: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) से आईपीएल 2025 के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए संपर्क साधा है। हालांकि, 55 वर्षीय लक्ष्मण इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि वह सितंबर 2024 में समाप्त होने वाले अपने काॅन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि जब राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म हुआ था, तो बीसीसीआई लक्ष्मण को टीम इंडिया का नया कोच बनाने वाली थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। लक्ष्मण ने इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों को बताया और कहा कि वह 10 महीने टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल में कोचिंग करने का लक्ष्मण को खासा अनुभव है। एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से वीवीएस लक्ष्मण काफी समय तक जुड़े रहे थे। इसके अलावा लक्ष्मण के अनुभव और स्किल को देखते हुए कोई भी आईपीएल टीम उन्हें टीम के मैनेजमेंट ग्रुप में शामिल कर सकती है।

जस्टिन लैंगर की हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जस्टिन लैंगर को हेड कोच नियुक्त किया था। हालांकि, आगामी सीजन से पहले इस बात की संभावना है कि फ्रेंचाइजी लैंगर से किनारा कर सकती है। तो वहीं लक्ष्मण एलएसजी के साथ बल्लेबाजी कोच, मेंटर या हेड कोच के रूप में जुड़ सकते हैं।

साथ ही एनसीए हेड के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं, जो भारतीय क्रिकेट से साल 2012 से जुड़े हुए हैं। तो वहीं हाल में ही लक्ष्मण टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कोचिंग करते हुए नजर आए थे, जहां भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...