
India Women Team (Photo Source: X)
आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम ने बिना एक भी मैच हारे टूर्नामेंट जीता और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
टीम की खिलाड़ी दृथि केसरी और गोंगाडी त्रिशा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर की। दृथि केसरी ने मुस्कुराते हुए कहा-
“मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारा देश टॉप पर है और हमने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। क्रिकेट खेलना शुरू करने के बाद से विराट कोहली मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। मेरे परिवार ने हमेशा मेरा समर्थन किया है और इस सफलता का सारा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है।”
फाइनल में गोंगाडी त्रिशा का शानदार प्रदर्शन
गोंगाडी त्रिशा पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की मजबूत स्तंभ रहीं। फाइनल में उनकी आक्रामक 44*(33) रन की पारी ने भारत को जीत दिलाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में त्रिशा ने शानदार बल्लेबाजी की और 309 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 7 विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता।
त्रिशा ने अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा-
“विश्व कप जीतना और वह भी लगातार दूसरी बार, मेरे लिए बहुत खास पल है। साथ ही ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनना भी गर्व की बात है। मैंने क्रिकेट अपने पिता की वजह से खेलना शुरू किया। आज मैं जो भी हूं, अपने माता-पिता की बदौलत हूं। मैं यह खिताब और 100 रन उनके नाम करना चाहती हूं। भारतीय क्रिकेटर मिताली राज मेरी आदर्श हैं।”
बीसीसीआई की ट्रेनर मंथरावड़ी शालिनी ने त्रिशा की सराहना की
बीसीसीआई की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच मंथरावड़ी शालिनी ने त्रिशा की तारीफ करते हुए कहा-
“हमें त्रिशा से हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। इस बार यह प्रदर्शन खास इसलिए था क्योंकि वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ रन-स्कोरर रहीं। हमें उन पर गर्व है।”
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

