Skip to main content

ताजा खबर

Budget 2025: पंत-राहुल-अय्यर को हुआ तगड़ा नुकसान, अब टैक्स के तौर पर देने होंगे इतने करोड़

Budget 2025 पंत-राहुल-अय्यर को हुआ तगड़ा नुकसान अब टैक्स के तौर पर देने होंगे इतने करोड़
Nirmala Sitharaman

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संसद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया। इस बार बजट में सभी खेलों को काफी महत्व दिया गया है और खेलो इंडिया योजना के लिए भी 1 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वहीं टैक्स भरने वाले लोगों को भी बजट में काफी छूट दी गई है और सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वाले लोगों को टैक्स से छूट दी गई है।

हालांकि बजट में दी गई टैक्स छूट आईपीएल 2025 के लिए बिकने वाले खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, बजट ने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आम बजट ने आईपीएल में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों को झटका दिया है और इन सब खिलाड़ियों को टैक्स के तौर पर कितने रूपये देंगे होंगे।

अगर आपको आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन याद हो तो हर खिलाड़ी का बेस प्राइस कम से कम 30 लाख रुपये रखा गया था. इसका मतलब साफ है कि आईपीएल 2025 के लिए बिकने वाले हर खिलाड़ी की सबसे कम कीमत 30 लाख रुपये होगी।

ऐसे में जो भी भारतीय खिलाड़ी 30 लाख रुपये की सैलरी के साथ आईपीएल 2025 में खेलेगा उसे अपनी कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा। आज बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि 24 लाख रुपये से ज्यादा सालाना कमाई करने वाले हर खिलाड़ी को कम से कम 30 फीसदी टैक्स देना होगा। ऐसे में अब हम आपको बताएंगे कि, IPL ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों को कितना टैक्स देना होगा।

1) Rishabh Pant (ऋषभ पंत)

ऋषभ पंत, जो आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में उनकी सैलरी का 30 फीसदी यानी 8.10 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जाएंगे।

2) Shreyas Iyer (श्रेयस अय्यर)

श्रेयस अय्यर, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, वो मेगा ऑक्शन में  बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें टैक्स के रूप में 8.025 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

3) KL Rahul (केएल राहुल)

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा और इस स्टार क्रिकेटर को 4.2 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर देने होंगे।

4) Yuzvendra Chahal (युजवेंद्र चहल)

युजवेंद्र चहल, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था और स्टार स्पिनर को 5.4 करोड़ रुपये का टैक्स भुगतान करना होगा।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...