Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, U19 Women’s T20 World Cup विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 5 करोड़

BCCI ने किया बड़ा ऐलान U19 Womens T20 World Cup विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 5 करोड़

India Women Team (Photo Source: X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त देकर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के खिताब पर कब्जा किया। टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अपना टाइटल डिफेंड किया। भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ कैश प्राइज की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट में कही यह बात

बीसीसीआई ने जारी किए गए आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा,

“भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अंडर-19 महिला टीम को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के लिए हार्दिक बधाई देता है। इस उपलब्धि का सम्मान करने के लिए, बीसीसीआई ने मुख्य कोच नुशिन अल खादीर के नेतृत्व में विजेता टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज की घोषणा की है।”

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा,

“अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप को बरकरार रखने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई। यह एक शानदार कैंपेन रहा है जिसमें वे अजेय रहीं। हमने कल रात नमन अवार्ड्स में उनके प्रदर्शन के बारे में बात की, और आज उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है। यह ट्रॉफी भारत में महिला क्रिकेट के डेवलपमेंट को दर्शाती है, और मैं इस टूर्नामेंट में हर मेंबर्स को चमकते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मैं एक बार फिर पूरी टीम, कोच और सपोर्ट स्टाफ को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।

IND-WU19 vs SA-WU19, फाइनल मुकाबले का ऐसा रहा हाल

भारत महिला और सााउथ अफ्रीका महिला के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीकी टीम पहले बैटिंग करते 20 ओवरों में मात्र 82 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। गोगांडी तृषा ने 3 विकेट और 44 रन की नाबाद पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी महिला एशिया कप 2026 के मैच नंबर 7 में आज भारतीय महिला टीम का सामना हांगकांग वुमेन से होने वाला है। तो वहीं,...

‘जब उन्होंने लॉर्ड्स में 138 रन बनाए, तो सारी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग जाना चाहिए था’ रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बोला पूर्व भारतीय

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा की शानदार पारी के बाद, उनके...

लॉर्ड्स से 100 किमी दौड़कर फेंकी पहली गेंद! इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया सबसे लंबे बॉलिंग रन-अप का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

22-Year-Old Runs 100km to Set Bowling Run-up World Record (image via X) Sam Bodoano 100km run: एंड्योरेंस रनिंग और क्रिकेट के एक अनोखे मेल में, 22 साल के इंग्लिश क्लब...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...