Skip to main content

ताजा खबर

30 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

30 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Rohit Sharma (Image Credit-X)

1) “उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना गर्व की बात…”, विराट कोहली को लेकर दिल्ली के गेंदबाज का बयान

नवदीप सैनी ने विराट कोहली के साथ प्रैक्टिस सेशन को लेकर बात करते हुए कहा, “उनके खिलाफ जब भी हम प्रैक्टिस करते हैं बहुत मजा आता है, क्योंकि एक प्रतियोगिता जैसा रहता है। मैं शुरुआत से ही भैया के साथ खेल रहा हूं और एक मौका रहता है कि आप एक अच्छे प्लेयर को आउट करो या बढ़िया बॉल डालो, तो आज भी सब सेम ही था कि मुझे अपना काम करना है और फिर आगे देखते है कि कैसा रहता है।” (पढ़ें पूरी खबर)

2) VIDEO: रणजी मैच के लिए ऐसा क्रेज शायद ही आपने देखा होगा, विराट कोहली को देखने के लिए लगी 2KM लंबी लाइन

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लगभग 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही कारण है कि दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे इस मैच मे विराट कोहली को देखने के लिए फैंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में पहुंच चुके हैं। फैंस ने सुबह 3 बजे से ही स्टेडियम के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दिया था। स्टेडियम के गेट खुलने तक भारी भीड़ जमा हो गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

4) VIDEO: सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुसा एक फैन, फिर छुए विराट कोहली के पैर

नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे की टीमें रणजी मैच में आमने सामने हैं। इस मैच में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसी दौरान लाइव मैच में एक शख्स दौड़ते हुए ग्राउंड पर आया और विराट कोहली की ओर भागने लगा। इस शख्स को बीच ग्राउंड में दौड़ता देख फील्डर अपनी जगह पर रूक गए और खड़े होकर देखने के लगे कि आखिर वो फैन बीच मैदान में भाग क्यों रहा है। बल्लेबाज भी उस शख्स की ओर देखने लगे और ऐसे में खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। तभी दौड़ता हुआ शख्स कोहली के पैरों में जाकर गिर पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) TV एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं सिराज, एक क्लिक में गेंदबाज की गर्लफ्रेंड के बारे में जानें पूरी डिटेल-

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस वक्त चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया। वहीं, फिर सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया। प्रोफेशनल लाइफ में तेज गेंदबाज उतार-चढ़ाव का सामना रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। माहिरा शर्मा हिंदी रिएलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस से फेमस हुईं थी। वह जम्मू और कश्मीर से हैं और कई पंजाबी फिल्में, टीवी शो (नागिन, बेपनाह प्यार, कुंडली भाग्य) और एल्बम गानों में दिखाई दी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) SL vs AUS: गॉल में उस्मान ख्वाजा ने लगाई श्रीलंकाई गेंदबाजों की क्लास, जड़ा दोहरा शतक

इस समय श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के खेल का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने पहली पारी में 352 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 232 रनों की शानदार पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Ranji Trophy 2025: शार्दुल ठाकुर ने ली हैट्रिक, मेघालय की बैटिंग ऑर्डर की तोड़ी कमर

शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के अंतिम दौर के शुरुआती दिन मेघालय के खिलाफ हैट्रिक ली। इस मैच में एक वक्त मेघालय ने दो रन के स्कोर तक छह विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद मेघालय ने 86 का स्कोर बनाया, इसलिए यह उनकी अच्छी वापसी मानी जा रही है। ठाकुर ने शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बीकेसी में मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने दूसरे ओवर में ही उन्होंने मेघालय के सीजन के बेस्ट बल्लेबाजों – बी अनिरुद्ध, सुमित कुमार और जसकीरत सिंह को आउट कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) लाल फूल-नीला फूल से लेकर 10 रुपए की पेप्सी तक, Virat Kohli के फैन्स ने लगाए फनी नारे

इस समय Virat Kohli रेलवे टीम के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे हैं, ऐसे में इस मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैन्स स्टेडियम के अंदर एंट्री ले चुके हैं। दूसरी ओर अब कोहली के फैन्स ने मैच के बीच कुछ ऐसे नारे लगाए हैं, जिन्हें सुनकर आप लोगों की हंसी छूट जाएगी। दिल्ली बनाम रेलवे टीम के बीच जारी रणजी मैच से एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वायरल वीडियो में कुछ फैन्स ने नारा लगाया कि-लाल फूल नीला फूल हमारे विराट कोहली भाई ब्यूटीफुल। (पढ़ें पूरी खबर)

9) स्टेडियम के बाहर RCB टीम के नारे और अंदर Virat Kohli के नाम की गूंज, गजब नजारा है बॉस

लंबे समय बाद Virat Kohli दिल्ली टीम से रणजी मैच खेल रहे हैं, जहां वो रेलवे टीम के खिलाफ ये मैच रहे हैं। ऐसे में कोहली को लेकर स्टेडियम में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है, जहां हजारों की संख्या में फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी है और इस दौरान कई गजब के नजारे भी देखने को मिल रहे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। इस वायरल वीडियो में Virat Kohli के फैन्स उनकी IPL टीम RCB के नारे लगा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) अब White Ball क्रिकेट की है बारी, कप्तान Rohit Sharma ने शुरू कर दी है अपनी तैयारी

इस समय रणजी ट्रॉफी में मेघालय बनाम मुंबई का मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच में Rohit Sharma के अलावा यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेल रहे हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी तैयारी हिटमैन ने शुरू कर दी है और उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। White Ball क्रिकेट के लिए टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने शुरू की अपनी तैयारी।
नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए स्पॉट हुए रोहित, जहां उनकी तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...