Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: श्रीलंका क्रिकेट ने किया खास काम, गॉल में वार्न-मुरली लेगेसी बोर्ड का हुआ अनावरण

SL vs AUS श्रीलंका क्रिकेट ने किया खास काम गॉल में वार्न-मुरली लेगेसी बोर्ड का हुआ अनावरण

Warne-Murali legacy board (Photo Source: SLC)

वॉर्न-मुरली ट्रॉफी के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जनवरी से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के सम्मान में गॉल स्टेडियम के प्रवेश द्वारा पर एक बोर्ड लगवाया है, जिसमें दोनों दिग्गजों की तस्वीर है।

श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को बोर्ड पर अपना सिग्नेचर कर दिग्गजों को ट्रिब्यूट देने की अनुमति दी है। पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महारूफ इस बोर्ड पर साइन करने वाले पहले व्यक्ति थे। और यह बोर्ड पूरी सीरीज के दौरान रहेगा।

2007 में खेला गया था वॉर्न-मुरली ट्रॉफी का पहला मैच

वॉर्न-मुरली ट्रॉफी के इतिहास की बात करें तो पहला मुकाबला नवंबर 2007 में खेला गया था। अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। बता दें, दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन ने एक-दूसरे के खिलाफ 13 मैच खेले हैं और एक समान 59 विकेट लिए हैं।

वॉर्न ने श्रीलंका के खिलाफ 24 पारियों में 25.54 की औसत और 3 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी। उन्होंने दो बार 10 विकेट-हॉल भी लिए। वहीं, मुरलीधरन का औसत और इकॉनमी रेट वॉर्न से थोड़ा ज्यादा रहा।

SL vs AUS: श्रीलंका ने पहली पारी 654//6d पर घोषित की

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच की बात करें तो मेहमान टीम ने पहली पारी 654 पर घोषित की। उस्मान ख्वाजा ने 353 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 232 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 251 गेंदों में 141 रन बनाए। वहीं डेब्यूटेंट जोश इंग्लिश ने 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या और जेफररी वेंडरसे ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...