Skip to main content

ताजा खबर

अश्विन ने WTC में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का नाथन लियोन का रिकॉर्ड तोड़ा, साथ ही और 2 रिकॉर्ड किए अपने नाम

Ashwin (Source X)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्ला टाइगर्स को 280 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन इस मैच के स्टार प्लेयर साबित हुए। वह भारत की पहली पारी में शतकवीर थे और मैच के चौथे पारी में उन्होंने गेंद से बांग्लादेश पर अपना कहर बरपाया।

अश्विन ने मैच की चौथी पारी में स्पिन अटैक से बांग्लादेश की पूरी आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 21 ओवर डाले जिसमें उन्होंने बस 88 रन दिए लेकिन अपने नाम सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। इस 5 विकेट हॉल के साथ ही अश्विन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए उन्हें एक-एक करके देखें-

पांच विकेट लेकर अश्विन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 43 मैचों में, लियोन ने 10 बार पांच विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन के नाम अब भारत के लिए 36 डब्ल्यूटीसी मैचों में 11 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

Most Wickets In WTC 2023-25 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक पांच विकेट)

रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 11
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 10
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 8
जसप्रीत बुमराह (भारत) – 7
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 6
टिम साउथी (न्यूजीलैंड) – 6

इन पांच विकेटों की मदद से अश्विन ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली के 36 पांच विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और शेन वॉर्न के टेस्ट क्रिकेट में 37 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 67 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट किया है।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 67
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) – 37
रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 37
रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) – 36
अनिल कुंबले (भारत) – 35

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट 

चेन्नई टेस्ट में अश्विन ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श के 519 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज बन गए। भारतीय दिग्गज ने अब तक खेले गए 101 मैचों में 521 विकेट अपने नाम किए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। इस दिग्गज स्पिनर ने 133 मैचों में 800 विकेट लेकर अपना टेस्ट करियर खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 145 टेस्ट में 708 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं, उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (704), भारत के अनिल कुंबले (619), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (604), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (563) और नाथन लियोन (530) का नंबर आता है।

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...