Skip to main content

ताजा खबर

Delhi vs Railways: कहां होगा विराट के रणजी मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी लीजिए यहां

Delhi vs Railways: कहां होगा विराट के रणजी मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी लीजिए यहां

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। किंग कोहली रेलवे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम का हिस्सा होंगे, जिसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों की शुरुआत 30 जनवरी, गुरुवार से होगी, जिसमें दिल्ली और रेलवे की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

चूंकि इस मैच में अब विराट कोहली खेल रहे हैं तो फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि इस मैच को हम कहां  लाइव देख पाएंगे? तो यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप मुकाबला ‘फ्री’ में लाइव देख पाएंगे। कोहली की मौजूदगी से प्रशंसकों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए बीसीसीआई और घरेलू प्रसारणकर्ता ‘जियोसिनेमा’ ने मैच को लाइव-स्ट्रीम करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े:- रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli क्यों नहीं कर रहे हैं दिल्ली की कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह

कब होगा विराट कोहली का रणजी मैच?

विराट कोहली का रणजी मैच यानी दिल्ली और रेलवे के बीच ये मुकाबला 30 जनवरी, गुरुवार से 2 फरवरी, रविवार के बीच खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे से होगी.

कहां होगा मैच?

दिल्ली और रेलवे के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव?

दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की ‘फ्री’ लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर की जाएगी।

रणजी में लंबे वक्त बाद विराट कोहली की वापसी

गौरतलब है कि विराट कोहली से 12 साल से ज्यादा वक्त बाद रणजी क्रिकेट में वापसी करेंगे. उन्होंने रणजी का आखिरी मुकाबला नवंबर, 2012 में खेला था.

दिल्ली की टीम

आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत संगवान, अर्पित राणा, यश धुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मोनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसैन, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलौत, जितेश सिंह, वंश बेदी.

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...

T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के...

T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T0 WC 2026, IND vs SA: David Miller won the POTM (image via JioHotstar) रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से बुरी तरह...