Skip to main content

ताजा खबर

पांच साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे KL Rahul, जल्द ही जुड़ेंगे टीम के साथ

पांच साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे KL Rahul, जल्द ही जुड़ेंगे टीम के साथ
KL Rahul (Photo Source: X)

केएल राहुल पांच साल के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह मौजूदा 2024-25 सीजन में टेबल टॉपर्स हरियाणा के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण आखिरी लीग मैच में कर्नाटक टीम का हिस्सा होंगे। यह मैच गुरुवार 30 जनवरी से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

राहुल पिछले हफ्ते उसी मैदान पर पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के लिए मैच खेलने वाले थे। हालांकि, वह एक चोट के कारण उस मैच से बाहर हो गए। उम्मीद है कि 32 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को जल्दी बेंगलुरु पहुंचेंगे और उसके बाद अभ्यास के लिए अपने स्टेट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष जे अभिराम ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “राहुल कुछ प्रैक्टिस सत्रों के लिए टीम से जुड़ेंगे और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है।”

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में KL Rahul ने किया था शानदार प्रदर्शन

राहुल इस हफ्ते के अंत में रणजी ट्रॉफी में वापसी करते दिखेंगे, लेकिन अभी भी इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है की वो हरयाणा के खिलाफ होने वाले मैच में किस पोजीशन पर बल्लेबाज़ी करेंगे। राहुल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर  सीरीज में 10 पारियों में 30.67 की औसत से 276 रन बनाए थे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में ओपनिंग की और अन्य मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की।

राहुल वनडे क्रिकेट में मिडल आर्डर में बल्लेबाजी करते नज़र आते है। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी की थी। इस पोजीशन पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक राहुल की बल्लेबाजी पोजीशन के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट से सलाह मिलाएगी।

इसी बीच, सितंबर 2024 में दलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल होने वाले विद्वाथ कवरप्पा इस सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास किया था जिसके बाद उन्हें ग्रीन सिग्नल मिल गया। पंजाब के खिलाफ यादगार प्रदर्शन करने वाले यशोवर्धन परंतप की जगह कवरप्पा को खेलने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...