Skip to main content

ताजा खबर

जोमेल वारिकन और साजिद खान की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल; जॉन सीना सेलिब्रेशन से एक दूसरे को चिढ़ाया

जोमेल वारिकन और साजिद खान की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल जॉन सीना सेलिब्रेशन से एक दूसरे को चिढ़ाया

Sajid Khan Jomel Warrican (Photo Source X)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने जोमेल वारिकन और गुडाकेश मोती की मर्मज्ञ गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज ने मुल्तान में दूसरा टेस्ट जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन, अपने मैदान पर भी पाकिस्तानी टीम कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने नाकाम रही। पाकिस्तान टीम की हालत इतनी खराब थी कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन भी नहीं बना सकी। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 133 रनों पर समाप्त हो गई और वेस्टइंडीज ने 120 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने जोमेल वारिकन

वेस्टइंडीज की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो जोमेल वारिकन रहे, जिन्होंने इस मैच में 9 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में पाकिस्तान के 4 बल्लेबाजों को आउट किया और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 36 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली। वारिकन के अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया।

जोमेल वारिकन और साजिद खान का हुआ फेस ऑफ

बता दें कि पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने अपनी गेंदबाजी के दौरान जब वारिकन को आउट किया था तो उन्होंने वारिकन को WWE स्टार जॉन सीना के मशहूर ‘यू कांट सी मी’ वाले पोज़ दिखाकर जश्न मनाया था। ऐसे में जब जोमेल वारिकन ने साजिद को आउट किया तो उन्होंने भी बिल्कुल वैसे ही जश्न मनाकर अपना बदला पूरा किया।

इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं, आइए देखें। 

बता दें कि, वेस्टइंडीज ने 35 साल बाद पाकिस्तान को पाकिस्तान में किसी टेस्ट मैच में हराया है। वेस्टइंडीज की पाकिस्तान में आखिरी टेस्ट जीत 1990 में थी। यानि 35 साल बाद वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया है।

আরো ताजा खबर

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...

महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 124 to Shatter Mithali Raj’s All-Time International Run Record (image via X) 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार...

CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

Dasun Shanaka Smashes Fastest-Ever Century in CPL History off Just 39 Balls (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट के...

4 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह जारी महिला एशिया...