Skip to main content

ताजा खबर

अच्छा दिखने के कारण मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा: अहमद शहजाद

अच्छा दिखने के कारण मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा: अहमद शहजाद

Ahmed Shehzad (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) ने अपने लुक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी जो साल 2009 में अपने डेब्यू के बाद से ही, कमाल के शाॅट्स खेलने की वजह से सुर्खियों में आ गया था, उसने करीब 6 साल से पाकिस्तानी टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

एक समय अहमद शहजाद की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से होती थी, क्योंकि शहजाद का फेस लुक काफी हद तक कोहली से मिलता-जुलता है। तो वहीं, अब उन्होंने अपने लुक्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि इसकी वजह से उन्हें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ा।

अहमद शहजाद ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अहमद शहजाद ने पाकिस्तानी एक्टर और काॅमेडियन अहमद अली बट के साथ एक पाॅडकास्ट में कहा- अच्छा दिखने के कारण मुझे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हमारे क्षेत्र में, यदि आप अच्छे दिखते हैं, कपड़े पहनना जानते हैं और अच्छा बोलते हैं, तो कुछ लोग आपसे नाराज होने लगते हैं।

शहजाद ने आगे कहा- मैं इसके लिए पाकिस्तानी टीम में निशाने पर रहा हूं। मैं यहां अपना बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन ऐसे अन्य लोग भी हैं जिन्होंने इसका सामना किया है। यदि आपकी फैन फाॅलोइंग बढ़ती है और लोग आपकी सराहना करते हैं, तो कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए इसे स्वीकार करना कठिन होता है।

हम छोटे इलाके से आते हैं। मैं अनारकली, लाहौर में रहता था और जब मुझे पहचान मिली, तो मैंने खुद को संवारने और अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने पर काम किया। लेकिन, इससे पाकिस्तान टीम के भीतर भी बड़ी समस्याएं पैदा हो गईं।

बता दें कि 33 वर्षीय शहजाद पाकिस्तानी टीम के लिए साल 2019 में आखिरी बार वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है। अनुभवी खिलाड़ी को उम्मीद है कि वह पाकिस्तान की जर्सी पहनकर, दोबारा क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...