Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni ने फिर से थाम लिया है बल्ला, तैयार हैं IPL 2025 में मचाने के लिए हल्ला

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

MS Dhoni अब इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं, ऐसे में वो नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास काफी कम करते हैं। दूसरी ओर IPL करीब आते-आते माही बल्ला थाम लेते हैं और नेट्स में जमकर पसीना बहाते हैं, अब ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और धोनी का नया वीडियो फैन्स के बीच इस समय सुपर वायरल हो रहा है।

खास मंदिर से MS Dhoni का वीडियो आया था सामने

जब भी MS Dhoni को समय मिलता है और वो रांची में होते हैं, तो वो एक खास मंदिर के दर्शन करने जरूर जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जहां माही अपने एक दोस्त के साथ देवड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान धोनी को देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई थी मंदिर में, जिसके बाद काफी मुश्किल से माही ने वहां पाठ-पूजा की थी और वहां भी फैन्स उनके साथ में सेल्फी लेने में लगे हुए थे। वैसे धोनी रांची में काफी सादगी से रहना पसंद करते हैं ऐसे में कई बार उनको बाइक और कार चलाते हुए भी स्पॉट किया जाता है, उस दौरान भी फैन्स पीछा कर उनका वीडियो बना लेते हैं।

MS Dhoni कड़ी मेहनत करने में लगे हैं इन दिनों

*MS Dhoni का एक नया वीडियो उनके फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
*जहां इस नए वीडियो में धोनी नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान माही पूरा किट पहने दिखे और नेट्स में लगाए कई सारे शानदार शॉट्स।
*दूसरी ओर धोनी की ये तैयारी IPL 2025 को लेकर हो रही है, जो मार्च में शुरू होगा।

नेट्स में अभ्यास करते हुए MS Dhoni का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

मंदिर वाला वीडियो आप भी देखो

Will a certain stinky RW account in X post this ? 🤔 pic.twitter.com/KdpPqAqaQo

— MaahiVe (@MaahiVe7781) January 24, 2025

IPL 2025 के लिए CSK टीम कुछ इस प्रकार है

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...