Skip to main content

ताजा खबर

तिलक वर्मा सुपरस्टार बनने की कगार पर- आकाश चोपड़ा ने बोला, “धोनी भी कुछ इसी तरह….”

Tilak Varma (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा की मैच जिताऊ पारी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जैसे धोने मैच को एकदम आखिरी तक ले जाकर टीम को जीत दिलाते हैं, वैसा ही कुछ तिलक वर्मा ने चेपॉक स्टेडियम में करके दिखाया है।

बता दें कि, शनिवार, 25 जनवरी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किये जाने पर इंग्लैंड ने भारत के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। तिलक ने 55 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिससे मेन इन ब्लू ने चार गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत दर्ज की।

अपने यूट्यूब चैनल ‘आकाश चोपड़ा’ पर साझा किए गए एक वीडियो में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने धोनी की तरह ही तिलक की भी खेल को खत्म करने के लिए प्रशंसा की ।

“तिलक वर्मा, सुपरस्टार है। हम कभी-कभी किसी को बहुत जल्दी सुपरस्टार कह देते हैं। हम आजकल किसी को बहुत जल्दी महान या किंवदंती भी कह देते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह पहले से ही सुपरस्टार हैं, लेकिन वह बनने की राह पर हैं।”

चोपड़ा ने आगे कहा, “वह अंत तक खेले और अपना विकेट नहीं गंवाया। टीम को 18 रन चाहिए थे, आठ विकेट गिर चुके थे और वह पहले ही पांच छक्के लगा चुके थे, इसलिए वह तीन और छक्के लगाने की कोशिश कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने सोचा होगा कि यह स्टेडियम धोनी का है तो उनकी तरह मैच का अंत करते हैं और मैच को गहराई तक लेकर जाते हैं।”

आकाश चोपड़ा ने कहा की ऐसी नाबाद पारियां खिलाड़ियों को एक अलग तरह की संतुष्टि देती हैं। उन्होंने कहा की हब मुश्किल परिस्थिति में खिलाड़ी विजयी रन बनाता है तो वह एहसास अद्भुत होता है।

टीम इंडिया में धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं तिलक वर्मा?

अपनी फिनिशिंग पारी की वजह से तिलक वर्मा टीम इंडिया के वह अहम प्लेयर हो सकते हैं जिसपर पूरा देश भरोसा कर सकता है। वह आगे जाकर टीम के लिए एक बड़े फिनिशर बनकर सामने आ सकते हैं जैसे धोनी थे।

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...