Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: विराट कोहली को पछाड़ तिलक वर्मा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma (Photo Source: X)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेजबान टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है। तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेल भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। युवा बल्लेबाज ने चेन्नई में अपनी इस खास पारी के बाद विराट कोहली को पछाड़ते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

तिलक वर्मा ने किया बड़ा कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 72 रन की पारी के बाद तिलक वर्मा ने बिना आउट हुए चार T20I पारियों में 318 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के 271 रनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चैपमैन के बाद ऑल-टाइम लिस्ट में श्रेयस अय्यर (240), एरोन फिंच (240) और डेविड वार्नर (239) हैं।

तिलक ने लगातार चार T20I पारियों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली के 258 रनों का स्कोर बेंचमार्क रहा, उसके बाद संजू सैमसन (257), रोहित शर्मा (253) और शिखर धवन (252) लिस्ट में है।

IND vs ENG: रोमांच से भरा था दूसरा टी20 मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला गया दूसरा टी20 मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत मिली। संजू सैमसन (5), अभिषेक शर्मा (12), सूर्यकुमार यादव (12), हार्दिक पांड्या (7) और अक्षर पटेल (2) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

9वें विकेट के लिए रवि बिश्नोई और तिलक वर्मा के बीच हुई 20 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई। तिलक ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जेमी ओवर्टन के खिलाफ चौका लगाकर शानदार अंदाज में मैच को खत्म किया। युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...

T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के...

T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T0 WC 2026, IND vs SA: David Miller won the POTM (image via JioHotstar) रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से बुरी तरह...