Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 की तैयारियों में कमी नहीं छोड़ रहे PBKS के युजवेंद्र चहल, नेट्स प्रैक्टिस का यह वीडियो देखा जा रहा बार-बार

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैप में कड़ी मेहनत की। 34 वर्षीय चहल को आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की भारी कीमत देकर खरीदा है और वह इस साल एक और नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। और पंजाब किंग्स ने सीजन के लोए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

चहल समेत कई खिलाड़ी उनके प्री-सीजन कैप का हिस्सा हैं। शुक्रवार, 24 जनवरी को फ्रेंचाइजी ने कुछ इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट की, जिसमें फैंस को उनके ट्रेनिंग की झलक दिखाई गई।  वीडियो में चहल फिटनेस अभ्यास करते और नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए। आप नीचे चहल के ट्रेनिंग सेशन की क्लिप देख सकते हैं:

देखें वीडियो 

pic.twitter.com/atHzJnCVjp

— Cricket Fan (@Cricketfan_five) January 24, 2025

आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया था चहल को रिलीज 

युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रिलीज कर दिया था। इस दिग्गज क्रिकेटर की इस टूर्नामेंट में काफी मांग थी और उन्हें पंजाब किंग्स के साथ रिकॉर्ड डील हासिल की, जिससे वह लीग के इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए।

चहल के अलावा, टीम के प्री-सीजन कैप के दूसरे दिन उपस्थित रहने वाले अन्य पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बराड़, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य और प्रवीण दुबे थे। पंजाब इस सीजन में एक नया थिंक टैंक बनाने के लिए तैयार है, जिसमें श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग को क्रमशः अपना नया कप्तान और कोच नियुक्त किया गया है।

टीम इंडिया में खेले चहल को हो गए 2 साल 

चहल को अगस्त 2023 के बाद से भारतीय प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। जब वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम का हिस्सा थे तो उन्हें उस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने के लिए नहीं मिला था। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से जब उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-

” युजी चहल का मामला दिलचस्प है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2023 में खेला था। इसलिए उनके लिए दो साल हो गए हैं। यह दिलचस्प है क्योंकि युजी चहल के आंकड़े भी बहुत अच्छे हैं फिर भी उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। “हालांकि, उनका करियर अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उसकी फाइल बंद कर दी गई है।”

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...