Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja की फिरकी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज हुए फेल, स्पिनर ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिखाया खेल

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

लंबे बाद  Saurashtra टीम से Ravindra Jadeja रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे थे, जहां उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। ऐसे में एक बार फिर से सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई।

 Saurashtra टीम ने लिखी जीत की कहानी

दिल्ली के खिलाफ दोनों पारियों में Ravindra Jadeja ने शानदार गेंदबाजी की है, जिसके बाद Saurashtra टीम ने आसानी से इस मैच में जीत की कहानी लिख दी। जहां Saurashtra टीम ने इस मैच को 10 विकेट से अपना नाम किया, वहीं इस मैच में ऋषभ पंत भी खेल रहे थे जो दोनों पारियों में अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए। तो रोहित ने भी मुंबई से खेलते हुए दोनों पारियों में काफी कम स्कोर पर अपना विकेट खो दिया।

Ravindra Jadeja अपनी गेंदबाजी का स्वैग दिखा रहे हैं

*Ravindra Jadeja ने रणजी मैच में दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट लिए थे।
*उसके बाद दूसरी पारी में फिर से जडेजा ने दिल्ली के कुल 7 बल्लेबाजों को आउट किया।
*सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर दोनों रेड बॉल की तस्वीर शेयर की, Balls के ऊपर थी कैप।
*साथ ही उन्होंने लिखा कि-First Class क्रिकेट में 35वां और 36वा Five Wicket Haul।

फिर से नई इंस्टा स्टोरी शेयर की Ravindra Jadeja ने

(Image Credit- Instagram)

Saurashtra टीम के इंस्टाग्राम पर खास तस्वीरें आई हैं सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurashtra Cricket Association (@saurashtracricket)

शार्दुल ठाकुर ने भी Selectors को दिया करारा जवाब

वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर भी मुंबई टीम से रणजी खेल रहे हैं, जहां उन्होंने मुश्किल समय में जम्मू कश्मीर के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। जिसके बाद उनका जश्न देखने लायक था, ऐसे में अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वहीं इस शतक के जरिए उन्होंने टीम इंडिया को Selectors को कड़ा जवाब दिया है, वैसे इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से खेले काफी समय हो गया है। दूसरी ओर इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में भी शार्दुल को किसी ने नहीं खरीदा था, जिसे देख उनके फैन्स काफी हैरान हो गए थे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...