Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: केकेआर फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने! रणजी ट्राॅफी मैच में गंभीर रूप से चोटिल हुए वेंकेटेश अय्यर 

Ranji Trophy 2024-25: केकेआर फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने! रणजी ट्राॅफी मैच में गंभीर रूप से चोटिल हुए वेंकेटेश अय्यर 

Venkatesh Iyer (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी का तीसरा सीजन आज 23 जनवरी, गुरूवार से शुरू हो चुका है। तो वहीं एलीट ग्रुप सी में मध्यप्रदेश बनाम केरल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर चोटिल हो गए हैं।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में वेंकटेश 49 रनों पर चौथा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन वह तीन गेंद खेले ही थे कि उनका टखना मुड़ गया।

खिलाड़ी की यह चोट काफी गंभीर लग रही है, क्योंकि इसके बाद वह र्द से कराहते हुए लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। वेंकटेश को स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया। साथ ही इसकी वजह से वह मैदान पर दोबारा बल्लेबाजी भी नहीं उतरे और उन्हें रिटायर हर्ट होकर, बाहर जाना पड़ा। मैच में उन्होंने 42 रनों की पारी खेली।

MP 160 रनों पर सिमटी

तिरुवनंतपुरम में जारी इस मैच के बारे में आपको बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मध्यप्रदेश (MP) महज 160 रनों पर पहली पारी में ऑलआउट हो गई है। केरल की ओर से पहली पारी में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। एमपी के लिए पहली पारी में कप्तान शुभम शर्मा ने 54 और वेंकटेश अय्यर ने 42 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, केरल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो MD Nidheesh ने शानदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए। तो वहीं Nedumankuzhy Basil और आदित्य सरवटे को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जलज सक्सेना को 1 विकेट मिला।

खबर लिखे जाने तक केरल ने 10 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षय चंद्रन 11* और रोहन कन्नुमल 8* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...