Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी ने जीत लिया आकाश चोपड़ा का दिल, पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज की तुलना रोहित शर्मा से की

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी ने जीत लिया आकाश चोपड़ा का दिल, पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज की तुलना रोहित शर्मा से की

Aakash Chopra and Abhishek Sharma. (Photo Sourced: X(Twitter/Aakash Chopra and BCCI)

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभिषेक शर्मा ने वैसे ही खेला जैसे रोहित शर्मा अपने टी20 क्रिकेट के दिनों में खेला करते थे। बता दें कि, रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल को जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

अभिषेक शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘अभिषेक शर्मा हम कर्मा पर भरोसा करते हैं, हम शर्मा पर भरोसा करते हैं। यह हम रोहित के लिए कहते थे। अभिषेक को लेकर अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। मेरे हिसाब से यह महत्वपूर्ण पारी थी।’

अभिषेक शर्मा काफी दबाव में थे क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए थे: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘अभिषेक शर्मा काफी दबाव में थे क्योंकि वो खेल तो रहे थे लेकिन ज्यादा रन नहीं बना रहे थे। अभिषेक शर्मा के खेलने का यही तरीका है कि वो ज्यादा से ज्यादा चौके और छक्के मारने को देखते हैं। लेकिन अगर आप पावर प्ले में तीन बार आउट हो जाए तो आपको ड्रॉप कर दिया जाता है। आप यशस्वी जायसवाल को देख सकते हैं। वो यह सीरीज खेल सकते थे और कोई भी इस पर सवाल ना उठाता।’

पहले टी20 को जीत कर टीम इंडिया ने पांच मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा के अलावा संजू सैमसन ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए थे जबकि तिलक वर्मा ने 19* रन का योगदान दिया था। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी छाप छोड़ी थी और तीन विकेट झटके थे। वरुण चक्रवर्ती के अलावा हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए थे।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...