Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 1st T20i: एकतरफा मुकाबले में भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा

IND vs ENG 1st T20i: एकतरफा मुकाबले में भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा

India vs England, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

England tour of India, 2025: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मैच आज 22 दिसंबर, बुधवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है।

भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी और उसके बाद कमाल की बल्लेबाजी के दम पर मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की है। पहले तो भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 132 रनों पर रोका, और उसके बाद टारगेट को 13 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। पहले मैच को जीतकर भारत ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत बनाम इंग्लैंड, पहले टी20 मैच का हाल

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको बताएं तो भारत ने टाॅस गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड, टीम इंडिया की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवरों में 132 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना कर रखा और निरंतर अंतराल पर विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड की पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप ने खतरनाक फिल साल्ट (0) को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, कप्तान जोस बटलर ने 68 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

भारत की ओर से गेंदबाजी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

इसके बाद इंग्लैंड से मिले 133 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने 12.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली, तो संजू सैमसन ने 26 रनों की पारी खेली। तो वहीं अंत में तिलक वर्मा 19* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 25 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली...

IPL 2026: DC ने PBKS के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs MI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली...

IPL 2026, Match 38: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

रविवार शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगा; टॉस का समय भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे...

IPL 2026, Match 37: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs GT: match preview (image via X) आईपीएल 2026 का 37वां मैच 26 अप्रैल, 2026 को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात...