Skip to main content

ताजा खबर

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में अपने ‘प्यारे झूठ’ पर बुमराह ने दिया मजेदार रिएक्शन, ट्वीट हो रहा है वायरल

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में अपने ‘प्यारे झूठ’ पर बुमराह ने दिया मजेदार रिएक्शन, ट्वीट हो रहा है वायरल

WATCH- Jasprit Bumrah reacts to Coldplay’s unexpected Mumbai concert tribute ( Source: X/Twitter)

भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्रसिद्ध बैंड कोल्डप्ले के मुख्य सिंगर क्रिस मार्टिन से अपनी तारीफ सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान मार्टिन ने कॉन्सर्ट के बीच में अपना एक्ट रोकते हुए खासतौर पर बुमराह का जिक्र किया था।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि भारतीय तेज गेंदबाज उनके साथ खेलने के लिए मंच के पीछे इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, यह बहुत गंभीर बात है। कल शो में हमने कहा था कि जसप्रीत बुमराह ने हमें शो रोकने के लिए कहा, क्योंकि वह बैकस्टेज थे और मुझे गेंदबाजी करना चाहते थे। दरअसल, यह सच नहीं था। यह झूठ था। मुझे बहुत खेद है।”

मार्टिन ने फिर कहा, “आज बुमराह ने हमें एक सीरियस मैसेज भेजा। उन्होंने कहा, ‘सुनो, मैंने तुम्हें अपने शो में मेरे बारे में बात करने की इजाजत नहीं दी। मैं पूरी दुनिया का सबसे महान गेंदबाज हूं।’ दुनिया के नंबर वन प्लेयर जसप्रीत के प्रति सम्मान और प्यार के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि हम आपको भारत द्वारा इंग्लैंड को ध्वस्त करने की यह क्लिप दिखाकर उन्हें प्यार भेजें।”

क्रिस मार्टिन के बयान पर अब बुमराह ने दिया अपना रिएक्शन

बुमराह ने अब कॉन्सर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मार्टिन की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ”इससे मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। मुंबई में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में अविश्वसनीय माहौल और इसमें मेरा जिक्र करके और भी खास बना दिया।”

मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बुमराह का जो वीडियो चलाया, उसमें वह इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप खतरनाक यॉर्कर पर बोल्ड करते हुए नजर आए। आपको बता दें कि, कोल्डप्ले का म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर चल रहा है। कोल्डप्ले के भारत में 18 से 26 जनवरी तक कुल पांच कॉन्सर्ट हैं।  वहीं, बुमराह की बात करें तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

24 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया भारतीय महिला क्रिकेट...

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका, एलिस पैरी और किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ 2026 की घरेलू जारी वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर...

IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, आज...

SM Trends: 24 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने टीम का लोगो और जर्सी बदल दी है। इसको लेकर कुछ फोटोज...