Skip to main content

ताजा खबर

सौरव गांगुली ने बोला टीम इंडिया जीतेगी टूर्नामेंट, यह 2 इंडियन प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मचाएंगे हाहाकार

सौरव गांगुली ने बोला टीम इंडिया जीतेगी टूर्नामेंट, यह 2 इंडियन प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मचाएंगे हाहाकार

Sourav Ganguly (Photo Source: X/Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में खेला जाएगा। बता दें कि, 8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी हुई है और आगामी महीना क्रिकेट एक्शन से भरपूर होने वाला है।

कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025?

टूर्नामेंट को लेकर हर क्रिकेट एक्स्पर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है, की आखिरी कौन सी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत सकती है।

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय रखी है और कहा है कि उन्हें लगता है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की चैंपियन होगी। साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि, रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से आग उगलेंगे।

कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म देखने लायक होगा: सौरव गांगुली  

गांगुली ने सोमवार, 20 जनवरी को रेवस्पोर्ट्ज़ के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही-

“मुझे लगता है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के दावेदारों में से एक है, खासकर 50 ओवर के विश्व कप और टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद। लेकिन टेस्ट क्रिकेट ऐसी चीज है जिस पर उन्हें काम करने की जरूरत है, खासकर घर से बाहर खेलते समय। रोहित, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में, शानदार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने के बाद आप एक अलग रोहित शर्मा को देखेंगे।”

विराट कोहली में अभी काफी क्रिकेट बचा है: सौरव गांगुली 

विराट कोहली और रोहित शर्मा. भारतीय टीम के दो क्रिकेटर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया में खराब फॉर्म के कारण दोनों को बाहर कर दिया गया था। कई लोगों को लगता है कि ये दोनों जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

लेकिन सौरव गांगुली इन दोनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कोहली को सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक बताते हुए कहा कि उनके अंडर अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में एक अलग रूप में नजर आएंगे। बता दें कि, भारत अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर ने ठुकराया टेस्ट और वनडे कप्तानी का ऑफर – रिपोर्ट्स

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने तत्काल प्रभाव से तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे इंटरनेशनल (वनडे) और टी20 इंटरनेशनल (टी20आई))...

6 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 आज लखनऊ में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, आज 6...

“ऐसे तो बर्बाद हो जाएंगे युवा खिलाड़ी” – मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी

Mohammad Kaif slams Gautam Gambhir and Co. ahead of 1st T20I vs West Indies (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उभरते हुए टैलेंट को संभालने के तरीके...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली से बेहतर विकल्प हो सकते थे ये 3 कोच

Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।...