Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: फैंस कब और कहां देख पाएंगे T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट, यहां देखें live स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

IND vs ENG: फैंस कब और कहां देख पाएंगे T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट, यहां देखें live स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
Team India (Photo Source: X)India vs England Live Telecast T20I Series- भारत और  इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा और दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया, वहीं जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने आराम करने का फैसला लिया।

यह सीरीज कुछ प्लेयर्स के लिए काफी अहम होने वाला है, इस टी20 सीरीज में परफॉर्म कर प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। वहीं इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू का फी मौका मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम आज आपको भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल-

22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)

25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)

28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)

31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)

2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 कब खेला जाएगा?

India vs England पहला टी20 बुधवार, 22 जनवरी को खेला जाएगा।

IND vs ENG 1st T20I कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।

India vs England पहला टी20 कितने बजे शुरू होगा?

IND vs ENG पहला T20I भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस साढ़े 6 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs England पहला टी20 भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

IND vs ENG 1st T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...