Skip to main content

ताजा खबर

इधर क्रिकेट करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है, उधर Prithvi Shaw बस Show Off करने में लगे हैं

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब Prithvi Shaw अपने खेल के कारण खबरों में आते थे, लेकिन अब इस बल्लेबाज के लिए समय पूरी तरह बदल चुका है। शॉ विवादों के अलावा टीम से ड्रॉप होने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, साथ ही इस खिलाड़ी पर MCA की तरफ से गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन सब चीजों की टेंशन छोड़, पृथ्वी शॉ खुद से जुड़ी चीजों का Show Off करने में लगे हैं।

एक ज्योतिष ने Prithvi Shaw को लेकर किया बड़ा दावा

Prithvi Shaw को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं, दूसरी ओर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम से भी ड्रॉप हुए थे। इस बीच एक ज्योतिष ने इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। जहां टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार विख्यात Greenstone Lobo ने बताया है कि पृथ्वी शॉ के लिए शानदार वापसी करने की उम्मीद अब बहुत कम हो गई है,  लोबो के दावे को माने तो शॉ 2026 में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ शायद ही अपने करियर में टीम इंडिया मेंवापसी कर पाएंगे।

Prithvi Shaw तो Show Off करने में लगे हैं

*Prithvi Shaw इन दिनों इंस्टा स्टोरी के जरिए अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज ने जो इंस्टा स्टोरी पर नई तस्वीर शेयर की है वो सुपर वायरल हो गई।
*जहां इस नई तस्वीर के जरिए शॉ ने दिखाया है अपने महंगे जूतों का पूरा कलेक्शन।
*बल्लेबाज ने अपने घर पर बना रही है जूते के लिए अलग से एक शानदार जगह।

आप भी देखो Prithvi Shaw की नई इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

IPL ऑक्शन में भी निराशा हाथ लगी थी

दूसरी ओर शॉ को IPL ऑक्शन में भी निराशा हाथ लगी थी, जहां किसी भी टीम ने इस बल्लेबाज को अपने नाम नहीं किया था। वैसे शॉ के अलावा मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान को भी किसी ने नहीं खरीदा था इस मेगा ऑक्शन में। जिससे इन सभी खिलाड़ियों के फैन्स काफी ज्यादा ही हैरान हुए थे, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर और पंत को 26-26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा गया है।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...