Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका को डबल झटका, 2 प्रमुख खिलाड़ी एक के बाद एक हुए चोटिल!

Gerald Coetzee (Photo Source: X/Twitter)

South Africa Squad For Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम मुश्किल में है। प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गेराल्ड कोएट्ज़ी को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में खेलते समय कोएट्ज़ी हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए। उनकी इस चोट के कारण उनका भी टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध हो गया है।

गेराल्ड कोएट्ज़ी को ठीक होने में लग सकता है काफी समय 

कोएट्ज़ी को टीम में शामिल किए जाने की बड़ी वजह उनकी नॉर्खिया जैसी गेंदबाजी क्षमता और बल्ले से योगदान देने की काबिलियत है। लेकिन अब उनकी चोट से टीम की पेस अटैक को गहरी चोट पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, कोएट्ज़ी को मैदान पर वापसी के लिए कई हफ्तों का समय लग सकता है। इसके चलते वह दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

क्वेना मफाका हो सकते हैं पहली पसंद 

अगर कोएट्ज़ी भी टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो रिजर्व खिलाड़ियों में से किसी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाएगा। रिजर्व खिलाड़ियों में क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश, और ओटनील बार्टमैन शामिल हैं। मफाका ने अपने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी और उनका नाम कगिसो रबाडा के जोड़ीदार के रूप में चर्चा में है। वहीं, बार्टमैन डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ माने जाते हैं। ऐसे में यह दोनों गेंदबाजों के नाम पर काफी चर्चा चल रही है कि किसे टीम में शामिल किया जाए।

दक्षिण अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ है मुकाबला 

दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ कराची में खेला जाएगा। प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने टीम की तैयारियों को झटका दिया है। टीम प्रबंधन के लिए यह समय किसी परीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि पेस अटैक उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup: शोएब अख्तर का हमला, भारत की गेंदबाजी पर उठाए गंभीर सवाल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम को कड़ी...

T20 World Cup: पार्थिव पटेल की मांग, अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मिले दोबारा मौका

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन...

गौतम गंभीर पर अहमद शहजाद का हमला, टीम में राजनीति लाने का आरोप

Gambhir Shehzad (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप के बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला बोला...

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाक मैच इस दिन

Women’s T20 WC 2026 India vs Pakistan (Image credit Twitter – X) महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 12 जून से...