Skip to main content

ताजा खबर

करुण नायर को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान, कहा- नहीं मिलेगी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह

Dinesh Karthik & Karun Nair (Photo Source: X/Getty)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। लेकिन  अभी तक इस मेगा टूर्नांमेंट के लिए भारत के स्क्वॉड  का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो  बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी खत्म होने का इंतजार कर रहा है। टीम का ऐलान 19 जनवरी को हो सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार  फॉर्म में चल रहे करुण नायर ने सेलेक्टर्स और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। करुण ने इस टूर्नामेंट में 752 की औसत से रन बनाए  है।

7 पारियों में वह सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं। वह अभी तक 5 शतक और 1 अर्धशतक लगा  चुके हैं। उनकी टीम विदर्भ फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल मुकाबले में भी उनसे इसी तरह के शानदार  प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।हालांकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट दिनेश कार्तिक का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के  लिए भारतीय टीम लगभग तैयार है और अब नायर को  स्क्वॉड में जगह नहीं मिलेगी। 

Dinesh Karthik ने Karun Nair के लिए दिया बड़ा बयान

कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, “करुण नायर, आप जिस फॉर्म में हैं, उसे देखना अविश्वसनीय है। यहां तक कि मयंक अग्रवाल भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय वनडे टीम लगभग तैयार है। इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए जा सकते।”

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने  कहा, “हां, करुण नायर को टीम में लाना बहुत लुभावना है और मुझे लगता है कि उन्होंने बातचीत का हिस्सा बनने का अधिकार अर्जित किया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बना पाएंगे। लेकिन अगर वह इसी तरह आगे बढ़ते रहे, तो क्यों नहीं? ऐसा फॉर्म में चल रहा बल्लेबाज जो तेज और स्पिन दोनों तरह से खेलता है, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।”

जायसवाल को लेकर भी कार्तिक ने कही बड़ी बात

हालांकि कार्तिक का मानना है कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्सन कर रहे  यशस्वी जायसवाल का सेलेक्शन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में होगा।

कार्तिक ने कहा, “उसे (जायसवाल को) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया का उसका दौरा काफी लंबा रहा है, जो एक युवा खिलाड़ी के लिए मानसिक रूप से थका देने वाला है। उसे आराम की जरूरत है। 5 मैचों की सीरीज, टेस्ट सीरीज खेलना कोई मजाक नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने (चयनकर्ताओं ने) सही काम किया है। 100% उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगा। चिंता मत करो।”

আরো ताजा खबर

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...