Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने नहीं मांगा था, भैया ने खुद मुझसे पूछा…”- Akash Deep ने बताई विराट से बैट गिफ्ट में मिलने के पीछे की पूरी कहानी

“मैंने नहीं मांगा था, भैया ने खुद मुझसे पूछा…”- Akash Deep ने बताई विराट से बैट गिफ्ट में मिलने के पीछे की पूरी कहानी

Aakash Deep and Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बताया कि कैसे विराट कोहली ने उन्हें अपना बैट गिफ्ट में दिया, जिससे उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गाबा टेस्ट बचाने में मदद मिली। आकाश दीप ने गाबा टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी इसी पारी के बदौलत भारत फॉलो ऑन बचाने में कामयाब रहा था। फॉलो-ऑन बचाने के बाद बारिश हुई और अंत में मुकाबला ड्रॉ रहा।

आकाश दीप को विराट कोहली से बल्ला बांग्लादेश सीरीज के दौरान मिला था। इसी बैट से उन्होंने कानपुर में तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली ने ही खुद उनसे पूछा था कि क्या उन्हें बैट चाहिए। तेज गेंदबाज ने बताया कि कोहली ही उनके पास आए और पूछा कि क्या उन्हें बल्ला चाहिए। आकाश दीप ने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत जवाब दिया और स्टार बल्लेबाज से कहा कि दुनिया में कोई भी उनका बैट लेना चाहेगा।

जब Virat Kohli ने खुद Akash Deep को गिफ्ट में दिया अपना बल्ला

आकाशदीप ने कहा, “हां, वह विराट भैया का बल्ला था, MRF लोगो वाला, हर कोई जानता है। भैया (कोहली) ने खुद मुझसे पूछा ‘तुमको बैट चाहिए?’ मैंने बोला ‘हां भैया, आपका बल्ला कौन नहीं लेना चाहेगा दुनिया में?’ फिर उन्होंने मुझे गिफ्ट किया।”

आकाश दीप ने कहा कि वह आरसीबी में टीममेट होने के बावजूद कोहली से बल्ला मांगने में थोड़ा झिझक रहे थे। तेज गेंदबाज ने कहा कि वह कोहली को परेशान नहीं करना चाहते थे, खासकर मैच के समय।

उन्होंने आगे बताया, “मैं पिछले कुछ समय से भैया (कोहली) के साथ हूं। लेकिन आपके दिमाग में हमेशा यह बात रहती है कि विराट भैया जैसे कद के व्यक्ति से बल्ला मांगना सही है या नहीं। खासकर मैच के समय, जब वह ध्यान केंद्रित कर रहे होते हैं और अपने जोन में होते हैं, तो आप उन्हें परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन भैया ने खुद ही मुझे बल्ला दे दिया।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर PBKS ने LSG को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित 

LSG vs PBKS (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

LSG vs PBKS, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: top 10 memes (image via X) श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान वाली पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर...

गंभीर रोकेंगे श्रेयस अय्यर का रास्ता; गिल और तिलक भारत की T20I कप्तानी के दावेदार: रिपोर्ट

Shubman Gill, Shreyas Iyer and Tilak Varma (image via getty) खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई भारत की पुरुष टी20आई कप्तानी के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें श्रेयस...

IPL 2026: जानें किस वजह से LSG vs PBKS मुकाबला नहीं खेल रहे इनफाॅर्म मिचेल मार्श?

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना...