Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर रोहित शर्मा ने वीडियो जारी कर दिया खास संदेश

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर रोहित शर्मा ने वीडियो जारी कर दिया खास संदेश

Mumbai: Rohit Sharma of Mumbai Indians celebrates his half century during an IPL match between Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders at Wankhede Stadium in Mumbai on April 28, 2016. (Photo Source: Sandeep Mahankal/IANS)

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक ऐतिहासिक ग्राउंड है जिसने अनगिनत यादगार पल देखे हैं और क्रिकेट की उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है। यह स्टेडियम अविश्वसनीय बल्लेबाजी प्रदर्शनों और रोमांचक मैचों का केंद्र रहा है। वानखेड़े स्टेडियम ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।

इस मैदान का योगदान बहुत बड़ा है – रणजी और दलीप ट्रॉफी खिताब से लेकर टेस्ट मैच जीत और 2011 विश्व कप खिताब तक, इस मैदान ने कई ऐतिहासिक क्षण देखे हैं। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 12 जीते हैं, 8 हारे हैं और 7 ड्रॉ रहे हैं। वनडे और टी20 में भी यह स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भाग्यशाली रहा है।

भारत ने 28 साल बाद इसी स्टेडियम में जीता था वनडे वर्ल्ड कप 

2011 विश्व कप के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी का यादगार छक्का इसी मैदान पर लगा था, जिसने भारत को 28 वर्षों बाद विश्व कप का खिताब दिलाया। मुंबई का प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस उपलक्ष्य में मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 12 जनवरी, 2025 से भव्य समारोहों की शुरुआत की है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उद्घाटन समारोह में सुनील गावस्कर और विनोद कांबली जैसे महान क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का मुख्य कार्यक्रम 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों – सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी – के शामिल होने की उम्मीद है।

रोहित शर्मा ने दी शुभकामनाएं 

रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा-

“19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम अपनी 50वीं सालगिरह मनाने वाला है, यह मुंबई वालों के लिए एक गर्व का क्षण है, खासकर जो वर्षों से मुंबई क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। इस ग्राउंड से मेरा एक खास कनेक्शन है, यहां से खास यादें जुड़ी हुई हैं। मैंने एज-ग्रुप क्रिकेट खेलना इसी ग्राउंड से शुरू किया था और तब से लेकर अब तक यह एक शानदार जर्नी रही है।”

“जब मैंने यहां पहली बार खेला था, तब इसका अपना अलग ही चार्म था और आज इस स्टेडियम से भारतीय क्रिकेट की कई खास यादें जुड़ी हुई हैं। मैं सबको आगे आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद है कि हम इस वेन्यू में और बहुत सारी खास यादें बनाएंगे।”

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...