Skip to main content

ताजा खबर

आप मुझे खेल से बाहर कर सकते हैं, लेकिन आप मुझे मेहनत करने से नहीं रोक सकते: पृथ्वी शाॅ

आप मुझे खेल से बाहर कर सकते हैं लेकिन आप मुझे मेहनत करने से नहीं रोक सकते पृथ्वी शाॅ

Prithvi shaw (Image Credit- Twitter X)

एक समय स्टार उभरते हुए बल्लेबाजों में गिने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ (Prithvi Shaw) काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार जुलाई 2021 में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आए थे।

शाॅ का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू शानदार अंदाज में हुआ था, साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इसके बाद खराब परफाॅर्मेन्स और गलत आदतों के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उसके बाद से उनकी अब तक भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर, अब भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद अक्सर, पृथ्वी शाॅ को अपने सेलेक्शन को लेकर काफी बार मुखर होते हुए देखा गया है। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने मैनेजमेंट पर अप्रत्यक्ष तौर पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए निशाना साधा है।

25 वर्षीय खिलाड़ी ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- आप मुझे खेल से बाहर कर सकते हैं, लेकिन आप मुझे मेहनत करने से नहीं रोक सकते (You can take me out of the game, But you can’t stop me working)

देखें पृथ्वी शाॅ की यह सोशल मीडिया पोस्ट

 

पृथ्वी शाॅ के क्रिकेट करियर पर एक नजर

पृथ्वी के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं तो वह भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में 339 और वनडे में 189 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने खेले गए 79 आईपीएल मैचों में 23.95 की औसत से कुल 1892 रन बनाए हैं।

हालांकि, पिछले साल वह सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में मुंबई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रणजी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को कोई भी खरीददार नहीं मिला। शाॅ ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा था, लेकिन 10 फ्रेंचाइजी में से किसी ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...