Skip to main content

ताजा खबर

अलीबाग से लौटते वक्त गेटवे ऑफ़ इंडिया में नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, आप भी देखें वीडियो

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आज यानी 14 जनवरी को अलीबाग से वापसी करने के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली गेटवे ऑफ इंडिया को देखने आए हुए हैं और तमाम फैंस उनकी एक झलक के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।

यह रही वीडियो:

Virat Kohli Spotted at Gateway of India as he comes back from Alibaug🤍 pic.twitter.com/0GKxvj7Jci

— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) January 14, 2025

टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए शतक बनाया था। हालांकि बचे हुए चार टेस्ट में अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 9 पारी में 23.75 के औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए थे। टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। टी20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाज की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 6 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही है। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है जो 19 फरवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भी विराट कोहली को टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया को अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। तमाम फैंस की निगाहें विराट कोहली के ऊपर जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...