Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें रन बनाकर सभी को गलत साबित करना होगा”- RO-KO के फ्यूचर पर बोले भज्जी

“उन्हें रन बनाकर सभी को गलत साबित करना होगा”- RO-KO के फ्यूचर पर बोले भज्जी
Harbhajan Singh, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को चुप कराने के लिए उनको अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हालिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज हार में महत्वपूर्ण योगदान देने में विफल रहने के बाद दोनों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

पहले तीन टेस्ट मैचों में केवल 31 रन बनाने वाले रोहित ने अपने खराब फॉर्म को देखते हुए सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच से हटने का फैसला किया था। पर्थ में शतक के बावजूद कोहली को लय बरकरार रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा और वो बाद के चार टेस्ट मैचों में केवल 85 रन बना पाए। उनके खराब फॉर्म को देखने के बाद फैंस अब टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे हैं।

हरभजन सिंह ने रोहित और कोहली के फ्यूचर पर दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि, रोहित इस पीढ़ी के शानदार बल्लेबाज है। कोहली भी महान खिलाड़ी हैं, लेकिन खिलाड़ी अपना भविष्य तय नहीं कर सकते। उनका फॉर्म और चयनकर्ता यह तय करते हैं। जब आप रन नहीं बनाते हैं तो लोग आपके बारे में गलत बातें करते हैं, लेकिन आपको उन्हें रन बनाकर गलत साबित करना होता है। यही एकमात्र तरीका है। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें वापसी करते हुए रन बनाने होंगे।”

भज्जी ने आगे कहा कि, “यह पूरी तरह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वो खेलने के लिए फिट है या नहीं। उन्हें भी इसी तरह सोचना होगा। मैं सिर्फ रोहित और कोहली के बारे में नहीं बोल रहा हूं, यह आपकी सोच है कि आप खेलना चाहते हैं या नहीं। लेकिन जब बात चयन की आती है तो यह सिर्फ चयनकर्ता ही तय करते हैं।”

दोनों ही प्लेयर्स अब चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। ये टूर्नामेंट उन दोनों के लिए अब बड़ा मौका होगा। अब जिम्मेदारी रोहित और कोहली पर है कि वे मौके का फायदा उठाएं और उस समय अच्छा प्रदर्शन करें जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता हो।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...