
Team India (Photo Source: Getty)
ICC Champions Trophy 2025 के लिए अब तक 8 में से 5 देश ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत ये तीन ऐसे देश हैं, जिन्होंने अभी तक इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और यूएई में खेले जाने वाले इस आईसीसी इवेंट के लिए सभी टीमों का ऐलान 12 जनवरी तक हो जाना था।
हालांकि, 4 ही टीमों की घोषणा 12 जनवरी तक हुई और 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित की। अब सवाल ये है कि ये भारतीय टीम की घोषणा अभी तक क्यों नहीं हुई है तो इसके पीछे का कारण हैं दो खिलाड़ी। उन दो खिलाड़ियों की वजह से भारतीय सेलेक्टर्स अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड का चयन नहीं कर पाए हैं।
BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान करने के लिए मांगा समय
दरअसल, बीसीसीआई ने आईसीसी से टीम के ऐलान के लिए थोड़ा सा समय मांगा है और हर हालात में भारत को 17 या 18 जनवरी को टीम की घोषणा करनी होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान इसलिए नहीं हो रहा है, क्योंकि अभी तक दो खिलाड़ी पूरी तरह फिटनेस नहीं हैं। उनका फिटनेस अपडेट भी सामने नहीं आया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव हैं।
कुलदीप यादव से भी ज्यादा जसप्रीत बुमराह के कारण टीम का ऐलान करने में देरी हो रही है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में बैक इंजरी का शिकार हो गए थे और उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं की थी। बुमराह को अभी पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए थोड़ा समय लगेगा, जबकि कुलदीप यादव अक्तूबर 2024 से ग्रोइन इंजरी से परेशान हैं। उन्होंने जर्मनी में सर्जरी कराई थी।
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के डॉक्टर से परामर्श लिया है। हालांकि, उनकी चोट किस ग्रेड की है और कब तक वे मैदान पर लौटेंगे, इसकी जानकारी बोर्ड ने शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच मिस कर सकते हैं और मार्च के पहले सप्ताह में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे जब टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।
3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार
IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता
उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

