Skip to main content

ताजा खबर

OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जबरदस्त राइवलरी, यहां जाने कब और कहां स्ट्रीम होगी डॉक्युमेंट्री

OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जबरदस्त राइवलरी, यहां जाने कब और कहां स्ट्रीम होगी डॉक्युमेंट्री

Netflix Documentry About India-Pakistan Rivalry (Pic Source-X)

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। इन दोनों टीमों के बीच आगामी चैंपियन ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मुकाबला 23 फरवरी को UAE में खेला जाएगा।

भारत में कई तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना दर्शक पसंद करते हैं। लेकिन नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी अपकमिंग रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) अपनी सीरीज और डॉक्युमेंट्री को लेकर आए दिन चर्चा में बना रहता है।

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉक्युमेंट्री का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग मैदान पर एंट्री लेते दिख रहे हैं, जबकि सामने पाकिस्तान की पूरी टीम खड़ी हुई है।

नेटफ्लिक्स ने इसके साथ ये भी बताया है कि द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है, जिसके आधार पर 7 फरवरी 2025 को ये डॉक्यु-सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और हर कोई इंडिया और पाकिस्तान की इस स्पेशल डॉक्युमेट्री का बेस्ब्री से इंतजार कर रहा है।

7 फरवरी को रिलीज होगी यह डॉक्युमेंट्री

नेटफ्लिक्स पर आने वाले डॉक्युमेंट्री में वीरेंद्र सहवाग से लेकर शोएब अख्तर तक सभी के बीच हुए टकराव को देखा जा सकेगा। वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज के साथ भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज का मजा देखने को मिलने वाला है। सहवाग और गांगुली के अलावा सुनील गावस्कर, रविचंद्रन अश्विन, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक भी इस डॉक्युमेंट्री सीरीज में दिखाई देंगे।

दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आगामी डॉक्युमेंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। यही नहीं 23 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...