
PCB (Image Credit- Twitter)
हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चार पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को पीसीबी Hall of Fame में शामिल किया है। इन हाल ऑफ फेम खिलाड़ियों को पूर्व क्रिकेटर, महिला क्रिकेटरों और पत्रकारों के 11 सदस्यीय स्वतंत्र पैनल द्वारा चुना गया है।
इस पैनल में वोटिंग करने वाले 11 सदस्यों में वसीम अकरम, जहीर अब्बास (पीसीबी हॉल ऑफ फेमर्स), अजहर अली (पूर्व पाकिस्तानी कप्तान), बिस्माह मारूफ, नैन आबिदी (पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), माजिद भट्टी, मोही शाह, मोहम्मद याकूब शामिल थे। साथ ही इस पैनल में नौमान नियाज, सवेरा पाशा और जाहिद मकसूद जैसे क्रिकेट पत्रकार और विश्लेषक भी शामिल थे।
इन खिलाड़ियों को PCB Hall of Fame में शामिल किया गया
बता दें कि पीसीबी ने हाल में ही पाकिस्तानी टीम के पूर्व चार बड़े क्रिकेटरों इंजमाम-उल-हक, मिस्बाह-उल-हक, मुश्ताक अहमद और सईद अनवर को हाल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की है। हाल में ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इन खिलाड़ियों को हाल ऑफ फेम शामिल करने को लेकर एक पीसीबी के हवाले से कहा-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से, मैं इन चार क्रिकेट दिग्गजों को पीसीबी हाल ऑफ फेम में शामिल होने पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह सम्मान पाकिस्तान क्रिकेट और वैश्विक खेल में उनके शानदार योगदान के लिए एक श्रद्धांजलि है।
पाकिस्तान भाग्यशाली है कि उसे ऐसे असाधारण खिलाड़ी मिले हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर अपने स्किल और खेल स्किल का प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि हमारे महत्वाकांक्षी क्रिकेटर इन आइकनों को देखेंगे और उनके नक्शेकदम पर चलने का प्रयास करेंगे, उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और एक क्रिकेट पावरहाउस के रूप में पाकिस्तान की स्थिति को मजबूत करना जारी रखेंगे।
इसके साथ ही अब ये चार क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाल ऑफ फेम शामिल होने के साथ ही उस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिसमें अब्दुल कादिर, फजल महमूद, हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, वकार यूनिस, यूनिस खान और जहीर अब्बास जैसे दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

