Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियन ट्राॅफी से पहले दुबई में प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया, PCनिश्चितB ने भी समय पर स्टेडियम की उपलब्धता सु की

चैंपियन ट्राॅफी से पहले दुबई में प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया, PCB ने भी समय पर स्टेडियम की उपलब्धता सुनिश्चित की

Team India (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: भारत ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। फलस्वरूप आईसीसी ने हाइब्रिड माॅडल के तहत टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया। इस माॅडल के तहत भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा, तो बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान के लाहौर, कराची और मुल्तान में खेलते हुई नजर आएंगी।

दूसरी ओर, अब टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खबर आ रही है कि सभी टीमें प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। बता दें कि इससे पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्धता पर सवाल थे, क्योंकि इस समय चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा प्रस्तावित 3 स्टेडियम नेशनल स्टेडियम कराची, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम लाहौर और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में नवीकरण का कार्य चल रहा है।

इन स्टेडियम के तय समय पर नवीकरण कार्य खत्म करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब पीसीबी ने यह डेडलाइन 25 जनवरी, 2025 कर दी है। इस समय पीसीबी इन तीन स्टेडियमों को आईसीसी को सौंप देगी।

तो वहीं अगर हिंदुस्तान टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आईसीसी का एक प्रतिनिधि मंडल इस समय पाकिस्तान में मौजूद है। इस मंडल को पूरी उम्मीद है कि स्टेडियम तय समय पर उपलब्ध हो जाएंगे। भारत अपने प्रैक्टिस मैच दुबई में तो बाकी टीमें इन तीन वेन्यू पर अपने-अपने प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आएंगी।

साथ ही बता दें 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच एक ट्राई सीरीज भी खेली जानी है। पहले यह सीरीज मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेली जानी थी, लेकिन अब इसे पीसीबी ने रावलपिंडी और कराची शिफ्ट कर दिया है।

पीसीबी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि दोनों स्टेडियम इस सीरीज के लिए तैयार हैं। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम में पीसीबी ने कहा- नवीनीकरण का काम पटरी पर है और स्टेडियम समय सीमा से पहले तैयार हो जाएंगे।

আরো ताजा खबर

“उन्हें बाहर करने की कोशिश न करें” – एमएस धोनी के आलोचकों को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान ने कराया चुप

MS Dhoni has not played a single game for the Chennai Super Kings in IPL 2026 (image via X) एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चल रही बहस आईपीएल 2026...

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं रियान पराग? यहां जानें 

Riyan Parag (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच आज 9 मई, शनिवार को राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

IPL 2026: राजस्थान बनाम गुजरात मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट

IPL 2026 RR vs GT (Image credit Twitter – X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह...

9 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 52 में राजस्थान राॅयल्स का सामना...